Silver rate today: सोने से चार गुना ज्यादा उछली चांदी, जानिए लेटेस्ट रेट - News Summed Up

Silver rate today: सोने से चार गुना ज्यादा उछली चांदी, जानिए लेटेस्ट रेट


बहुमूल्य धातुओं की वैश्विक कीमतों में तेजी से गुरुवार को सोना 385 रुपये की तेजी के साथ 49,624 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। इससे पहले बुधवार को सोने का भाव 49,239 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी का भाव भी 1,102 रुपये बढ़कर 66,954 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इससे पिछले दिन यह 65,852 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,878 डालर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 25.80 डालर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रहा।वायदा कीमतों में गिरावटकमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा बाजार में बृहस्पतिवार को चांदी वायदा कीमत 49 रुपये की हानि के साथ 67,527 रुपये प्रति किलो रह गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मार्च 2021 के महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 49 रुपये यानी 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67,527 रुपये प्रति किलो रह गयी जिसमें 13,881 लॉट के लिये कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25.91 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।


Source: Navbharat Times December 28, 2020 05:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */