Silver prices fell by Rs 22,000 and gold by Rs 5,500. - News Summed Up

Silver prices fell by Rs 22,000 and gold by Rs 5,500.


Hindi NewsLocalMpUjjainSilver Prices Fell By Rs 22,000 And Gold By Rs 5,500. चांदी में 22 हजार रुपए और सोने में 5500 रु. कम हुएउज्जैन 1 दिन पहलेकॉपी लिंकउज्जैन | सराफा बाजार में खरीदी की रौनक फिर से लौटने लगी है। चार लाख वाली चांदी अब गिरते गिरते 2,70,000 रुपए और 2 लाख वाला सोना घटकर 1,58,000 रुपए हो गया। सराफा कारोबारी के अनुसार सोमवार को दिनभर सोने में भारी तेजी-मंदी चलाई गई। बाजार के वास्तविक भाव से सोना ऑनलाइन मशीन में 8000 रुपए ऊपर हो गया, जबकि चांदी हाजर के साथ बगैर तेजी-मंदी के स्थिर हो गई। इधर 31 जनवरी को सोना 1,63,500 बिका, जो 5500 घटकर 1,58,000 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। इसी प्रकार 2,82,000 वाली चांदी 22,000 कम होकर 2,60,000 रुपए प्रतिकिलो रह गई।सराफा के ब्रोकरेज कैलाशचंद कौशिक ने बताया चांदी को छोड़कर अब सोने पर बढ़त बनाई जा रही है। हालांकि सट्टा अभी भी बाजार पर भारी चल रहा है, लेकिन चांदी और सोने में बड़ी तेजी लाने के प्रयास विफल ही होंगे। सराफा में सोमवार को चांदी बेचने वाले चार लाख के भाव देखकर आए, जब भाव ढाई लाख के बताए तो वापस ले गए। इधर, सराफा बाजार में विवाह समारोह वालों की खरीदी चलने लगी है। 5 फरवरी से विवाह का भरपूर दौर शुरू हो रहा है। ऐसे में सराफा में खरीदी सामान्य से अच्छी चलने लगी है।


Source: Dainik Bhaskar February 03, 2026 00:09 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */