बीते दो दिनों से चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही थी, लेकिन आज कमोडिटी मार्केट खुलते ही चांदी के भावों में जोरदार गिरावट आ गई. दो दिनों की तेजी के बाद आज चांदी सस्ती हो गई. गुरुवार, 5 फरवरी को मुनाफावसूली के कारण चांदी की कीमतों में गिरावट आई, जिससे पिछले दो कारोबारी सत्रों की बढ़त खत्म हो गई. आज के कारोबार में सोने की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई. जिस तरीके से देश में चांदी की कीमतों में गिरावट आ रही है वैसे ही सोने के दाम भी आज कम हुए हैं.
Source: NDTV February 05, 2026 05:48 UTC