Sikandra Police Arrest Two Youths With Desi Katta in Ravai Village - News Summed Up

Sikandra Police Arrest Two Youths With Desi Katta in Ravai Village


देसी कट्टे और दो खोखा के साथ दो युवक गिरफ्तार:सिकंदरा थाना।सिकंदरा पुलिस ने बुधवार को रवैय गांव से दो युवकों को एक देसी कट्टे और दो कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना क्षेत्र में की गई।. यह गिरफ्तारी प्रमिला देवी की शिकायत पर हुई। प्रमिला देवी ने बुधवार को 112 पर कॉल कर बताया था कि कुछ लोग उनके घर में घुसकर गाली-गलौज और धमकी दे रहे हैं।सूचना मिलने पर 112 की टीम मौके पर पहुंची और रवैय निवासी प्रीतम सिंह (पिता सुनील सिंह) तथा सरोज कुमार (पिता रामदीप सिंह) को हिरासत में ले लिया।जानकारी के अनुसार, गिरफ्तारी के लगभग आधे घंटे बाद शिकायतकर्ता प्रमिला देवी ने पुलिस के सामने एक देसी कट्टा और दो कारतूस पेश किए। प्रमिला देवी ने दावा किया कि आरोपी हथियार के साथ उनके घर आए थे।सिकंदरा थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि प्रीतम सिंह और सरोज कुमार को देसी कट्टे और दो कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि देसी कट्टा किसका है, इसकी विस्तृत जांच की जाएगी और उचित कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों को गुरुवार को जमुई न्यायालय भेजने की प्रक्रिया चल रही है।


Source: Dainik Bhaskar March 05, 2026 06:25 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */