बॉलीवुड में शानदार पारी खेलने के बाद राजनीति में नाबाद पारी खेल रहे शत्रुघ्न सिन्हा का अब तक का सफर काफी उतार चढ़ाव भरा रहा. बॉलीवुड में एक वक्त ऐसा भी आया था कि जब शत्रुघ्न सिन्हा की तूती बोलती थी, निर्माता निर्देशक धर्मेंद्र और अमिताभ की जगह शत्रुघ्न सिन्हा को तरजीह दिया करते थे. एक कार्यकाल पूरा होने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा को दोबारा राज्यसभा भेजा गया. चुनाव जीतने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा को उम्मीद थी कि वह मंत्री बनेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ. धीरे-धीरे शत्रुघ्न की नाराजगी को अन्य पार्टियों ने भुनाने की कोशिश की और वो कामयाब भी होते चले गए.
Source: NDTV May 11, 2019 09:05 UTC