Share Mashare market live 31st december monday sensex and niftty stock marketrket - News Summed Up

Share Mashare market live 31st december monday sensex and niftty stock marketrket


सेंसेक्स के 30 में से 25 और निफ्टी के 50 में से 39 शेयर नुकसान में रहेटेक महिंद्रा का शेयर 3% तक गिरा, एनटीपीसी का शेयर 2% से ज्यादा चढ़ाDainik Bhaskar Dec 31, 2019, 05:32 PM ISTमुंबई. साल के आखिरी दिन मंगलवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 304.26 अंक गिरकर 41,253.74 पर हुआ। कारोबार के दौरान इसने 41,607.49 का उच्च और 41,184.73 का निचला स्तर छुआ। निफ्टी में भी 87.40 प्वाइंट की गिरावट आई और ये 12,168.45 पर बंद हुआ।इससे पहले सोमवार को भी सेंसेक्स गिरावट के साथ लेकिन निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुआ था। सोमवार को सेंसेक्स 17.14 अंक की गिरावट के साथ 41,558 पर बंद हुआ था। निफ्टी की क्लोजिंग 14.80 अंक ऊपर 12,260.60 पर हुई थी।टेक महिंद्रा-बजाज ऑटो के शेयर सबसे ज्यादा लुढ़केसेंसेक्स के 30 में से 25 और निफ्टी के 50 में से 39 शेयर नुकसान के साथ बंद हुए। टेक महिंद्रा का शेयर सबसे ज्यादा 2.51% और बजाज ऑटो का शेयर 2.16% गिरा। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, हीरो मोटोकॉर्प और इंडसइंड बैंक का शेयर 2% तक गिर गया। वहीं, एनटीपीसी का शेयर सबसे ज्यादा 2.01% चढ़ा। सनफार्मा का शेयर 0.62%, ओएनजीसी का 0.55%, पावरग्रिड का 0.29% और अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर 0.11% चढ़कर बंद हुआ।निफ्टी के टॉप-5 लूजरशेयर गिरावट जी एंटरटेन्मेंट 3.57% टेक महिंद्रा 2.75% बजाज ऑटो 2.21% रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.83% आईशर मोटर्स 1.69%निफ्टी के टॉप-5 गेनरशेयर बढ़त कोल इंडिया 2.75% एनटीपीसी 2.10% गेल 1.85% ग्रासिम इंडस्ट्रीज 1.12% टाटा मोटर्स 0.52%विदेशी निवेशकों ने 130 करोड़ से ज्यादा के शेयर बेचेस्टॉक एक्सचेंज के डेटा के मुताबिक, सोमवार को विदेशी निवेशकों ने 130.52 करोड़ के शेयर बेचे। वहीं, दूसरी ओर घरेलू निवेशकों ने 201.32 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। एक्सपर्ट का कहना है कि नए साल की छुट्टियों की वजह से दुनियाभर के शेयर बाजार में गिरावट देखी जा रही है।इस साल 5 हजार अंक बढ़ा सेंसेक्स, मार्केट कैप 5 लाख करोड़ बढ़ी1 जनवरी 2019 को सेंसेक्स 36,254.57 पर बंद हुआ था। 31 दिसंबर 2019 को ये 41,253.74 पर बंद हुआ। इस दौरान ये 4,999.17 अंक चढ़ा। इसके साथ ही इस साल के 9 महीनों में बीएसई की मार्केट कैप भी 5 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा बढ़ी। मार्च 2019 तक बीएसई की मार्केट कैप 151 लाख करोड़ रुपए थी। जो अप्रैल से लेकर दिसंबर 2019 तक बढ़कर 156 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा हो गई।


Source: Dainik Bhaskar December 31, 2019 04:11 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */