शेयर बाजार आज बुधवार को बढ़त के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज 91.09 अंकों की बढ़त के साथ 39,907.57 पर खुला। मार्केट के ओपन होने के बाद शुरुआती कारोबार में भी सेंसेक्स में मामूली तेजी देखने को मिली। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 11,932.15 अंकों पर 22.15 अंकों की बढ़त के साथ खुला।खबर लिखते समय 9 बजकर 37 मिनट पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 55.80 अंकों की बढ़त के साथ 39,872.28 पर कारोबार कर रहा था। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 9 बजकर 36 मिनट पर 11.60 अंकों की बढ़त के साथ 11,921.90 अंकों पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी की 50 कंपनियों में से 30 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर व 20 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे।नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में शामिल 50 कंपनियों में से सबसे अधिक तेजी YES BANK, Indiabulls Housing Finance Limited, INDUSIND BANK, Mahindra & Mahindra Limited और ASIAN PAINT के शेयरों में देखी जा रही है।निफ्टी 50 में शामिल कंपनियों में से Vedanta Limited, Dr. Reddy's Laboratories Limited, Oil & Natural Gas Corporation Limited, GAIL और Hindalco Industries Limited कंपनियों के शेयर लाल निशान के साथ कारोबार कर रहे थे।भारतीय रुपया आज 8 पैसे की मजबूती के साथ एक डॉलर के मुकाबले 68.85 पर खुला। मंगलवार को यह एक डॉलर के मुकाबले 68.93 पर बंद हुआ था। वहीं क्रूड ऑयल की कीमतों में आज बुधवार को तेजी देखने को मिली है। इससे पिछले सत्र में क्रूड ऑयल में 4 फीसद की गिरावट देखी गई थी।Posted By: Pawan Jayaswal
Source: Dainik Jagran July 03, 2019 04:16 UTC