Shab-E-Barat 2026 Significance: इस्लाम में शब-ए-बारात का पर्व माफी की रात के रूप में जाना जाता है. शब-ए-बारात का त्योहार लोगों को खुदा के करीब जाकर एक बेहतर इंसान बनने और नेकी की राह पर चलने की प्रेरणा देता है. इसे "माफी की रात", "रहमत की रात" या "गुनाहों से मुक्ति की रात" के नाम से जाना जाता है. मान्यता है कि इस पाक रात को अल्लाह अपने बंदों की सभी दुआएं कुबूल करते हुए उनकी सभी गलतियों को माफ कर देता है. मान्यता है कि शब-ए-बारात पर दुनिया से रुखसत हो चुके लोगों की आत्मा के लिए दुआ करने से अल्लाह उन पर भी रहम करता है.
Source: NDTV February 03, 2026 11:53 UTC