Seoni News: डीजल चोरी का आरोप लगाकर प्रधान आरक्षक से की मारपीट - News Summed Up

Seoni News: डीजल चोरी का आरोप लगाकर प्रधान आरक्षक से की मारपीट


डिजिटल डेस्क,सिवनी। अपने घर जा रहे प्रधान आरक्षक को तीन लोगों ने डीजल चोरी का आरोप लगाकर उसे इतना पीटा कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन निवासी प्रधान आरक्षक रामकुमार इनवाती (53) अपनी बाइक से बड़े भाई के यहां सिमरिया गया था।जब वह नरेला ब्रिज के ऊपर चढक़र वापस जा रहा था तभी ढाबे के पास रोड के किनारे खड़े टैंकर ड्राइवर से घर जाने का रास्ता पूछा था। उसने देखा कि डीजल के टैंक का ढक्कन खुला हुआ है। तभी ड्राइवर और हेल्पर रामकुमार को डीजल चोर बोलने लगे। जैसे ही रामकुमार ने वहां से भागने की कोशिश की तभी ड्राइवर और हेल्पर ने उसके साथ मारपीट शुरु कर दी।लोहे की राड (लीवर) से हमला कर दिया। इतना ही नहीं आरोपियों के साथ एक अन्य तीसरा व्यक्ति भी आया और उसने भी मारपीट की। सूचना पर डायल 112 का स्टाफ आया और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।पुलिस ने जांच के आधार पर टैंकर चालक सीधी निवासी गुलाम रसूल और रीवा निवासी हेल्पर जोगेश विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया। जबकि सिमरिया निवासी नितिन बघेल फरार है।


Source: Dainik Bhaskar February 16, 2026 15:06 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */