Satna News: 2 बदमाशों ने घर में पत्थरबाजी कर 2 गाड़ियां तोड़ी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार - News Summed Up

Satna News: 2 बदमाशों ने घर में पत्थरबाजी कर 2 गाड़ियां तोड़ी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार


डिजिटल डेस्क,सतना। सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत खजुरी टोला में दो बदमाशों ने एक घर में जमकर पथराव करने के साथ बाहर खड़ी स्कूटर और बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। यह घटना सामने आते ही पुलिस ने अपराध दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दीप शुक्ला 47 वर्ष, अपने परिवार के साथ खजुरी टोला में आयुष्मान हॉस्पिटल के पास रहते हैं।रविवार की रात को तकरीबन 11 बजे जब सभी लोग सोने की तैयारी कर रहे थे, तभी दो बदमाश अचानक आ धमके और उनके बेटे अर्नव शुक्ला का नाम लेकर गाली-गलौज करने लगे। सके बावजूद जब घर का कोई सदस्य बाहर नहीं निकला और पुलिस से शिकायत करने की चेतावनी दी तो आरोपियों ने दरवाजे पर जमकर पत्थर फेंकते हुए बाहर खड़ी बाइक क्रमांक एमपी 19 एमडब्ल्यू 5812 और स्कूटी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोपियों की यह करतूत बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई।सीसीटीवी में कैद हुई करतूत, अपराध दर्जइस घटना की रिपोर्ट रात में ही पीड़ित ने कोतवाली में दर्ज कराई, जिस पर अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के जरिए मुख्य आरोपी की पहचान लवी भागदेव पुत्र मोहन लाल 25 वर्ष, निवासी झूलेलाल मंदिर के पास बजरहा टोला, के रूप में करते हुए सोमवार की सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी का नाम भी उगल दिया, मगर वह पकड़ में नहीं आया। ऐसे में मुख्य आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया, उसके खिलाफ कोतवाली समेत शहर के अन्य थानों में मारपीट, गुंडागर्दी एवं अन्य गंभीर अपराध पंजीबद्ध हैं, जिनमें वह जमानत पर चल रहा था।


Source: Dainik Bhaskar February 24, 2026 09:43 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */