Satna News: कोलगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत खेत में भैंस घुसने के विवाद पर गाली-गलौज कर दी धमकी - News Summed Up

Satna News: कोलगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत खेत में भैंस घुसने के विवाद पर गाली-गलौज कर दी धमकी


डिजिटल डेस्क,सतना। कोलगवां थाना क्षेत्र के जमोड़ी गांव में सरहंगों ने खेत में घुसी भैंस भगाने से नाराज होकर महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली, जिनकी दहशत से पीड़ित परिवार गांव छोड़ने को मजबूर है। वहीं इस शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की दोपहर को तकरीबन 2 बजे मुनिया पति विजय केवट 40 वर्ष, अपने खेत पर काम कर रही थी, तभी आरोपी सुरेन्द्र सिंह की भैंस खेत में घुसकर फसल खाने लगी।यह देखकर महिला ने भैंस को भगाने का प्रयास किया तो आरोपी सुरेन्द्र और उसके साथी बेला केवट ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली।इतना ही नहीं महिला समेत उसके बेटे हेतराम केवट और दूसरे परिजनों को भी घर के सामने से निकलने पर नतीजा भुगतने के लिए धमकाया, जिससे पीड़ित परिवार काम-धंधा छोड़कर घर में छिपने पर मजबूर हो गया है।रविवार देर शाम को किसी तरह पीड़ित थाने पहुंचे, जहां उनकी शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।


Source: Dainik Bhaskar March 16, 2026 17:06 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */