Sapna Choudhary का नया गाना सुपरहिट, 20 लाख लोगों ने देखानई दिल्ली, जेएनएन। Sapna Choudhary का नया सांग सुपरहिट हो गया है। इसे करीब 20 लाख लोग देख चुके हैं। सपना चौधरी ने गाने के वीडियो को इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। 'बावली टरेड' बोल वाले इस गाने को हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी के अलावा पंजाबी गायक दलेर मेहंदी ने गाया है। यह गाना 25 अप्रैल को रिलीज हुआ था और रिलीज होने के बाद से ही यह दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।सपना ने गाने का वीडियो शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर कैप्शन लिखा, हेलो फ्रेंड। नमस्कार। गाना बावली टरेड शेयर करते हुए खुशी हो रही है। इसे दो मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। यह गाना कुछ अलग और मजेदार है।दलेर का गाना और सपना का चेहराबावली टरेड गाना पूरी तरह से हरियाणवी है। बस गाने की शुरुआत में पंजाबी भाषा को इस्तेमाल किया गया है। बावली टरेड के पूरे गाने में सपना चौधरी के चेहरे और उनके हरियाणवी अंदाज को दिखाया गया है। पर ये पूरा गाना दलेर मेहंदी का हैय़ इस गाने के लिरिक्स, म्यूजिक को कंपोज दलेर मेहंदी ने किया है। दलेर मेहंदी के सिग्नेचर स्टेप पर सपना चौधरी को थिरकते देखा जा सकता है।दलेर के फैन बहुत खुश नहींदिलेर के कई फैंस का कहना है कि ये गाना सुनने में भले ही अच्छा और देखने में मजेदार है, लेकिन इसमें दलेर मेहंदी का वो जादू गायब है जिसके सभी दीवाने हैं। यह गाना हिट हो सकता है, लेकिन यह सुपर हिट नहीं है।Posted By: Vineet Sharan
Source: Dainik Jagran July 03, 2019 09:32 UTC