खास बातें 'साहो' का पोस्टर हुआ रिलीज पोस्टर में श्रद्धा कपूर का बेबाक लुक आया सामने श्रद्धा कपूर के पोस्टर से फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंटफिल्म 'आशिकी-2' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) 'स्ट्रीट डांसर' के बाद जल्द ही फिल्म 'साहो' (Saaho) में भी नजर आएंगी. श्रद्धा कपूर ने अपनी पोस्ट में यह भी बताया कि फिल्म का टीजर 13 जून को रिलीज होगा. 'साहो' में श्रद्धा कपूर के साथ 'बाहुबली' फिल्म के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. श्रद्धा कपूर से पहले प्रभास के पोस्टर ने भी फैन्स में फिल्म के लिए एक्साइटमेंट बढ़ा दी थी. वामशी कृष्णा रेड्डी, प्रमोद उप्पलपति प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि इसका निर्देशन सुजीत कर रहे हैं.
Source: NDTV June 10, 2019 12:45 UTC