SBI vs पोस्ट ऑफिस RD: निवेश करने से पहले जान लें पोस्ट ऑफिस और SBI में से कहां पैसा लगाना रहेगा ज्यादा फायदेमंद, यहां समझें पूरा गणित - News Summed Up

SBI vs पोस्ट ऑफिस RD: निवेश करने से पहले जान लें पोस्ट ऑफिस और SBI में से कहां पैसा लगाना रहेगा ज्यादा फायदेमंद, यहां समझें पूरा गणित


Hindi NewsBusinessSBI Vs Post Office Recurring Deposit (RD) Interest Rate ComparisonSBI vs पोस्ट ऑफिस RD: निवेश करने से पहले जान लें पोस्ट ऑफिस और SBI में से कहां पैसा लगाना रहेगा ज्यादा फायदेमंद, यहां समझें पूरा गणितनई दिल्ली 18 घंटे पहलेकॉपी लिंकरिकरिंग डिपॉजिट (RD) के जरिए आप हर महीने पैसा जमा करके एक बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) इस समय RD पर अधिकतम 5.4%, वहीं पोस्ट ऑफिस 5.80% ब्याज दे रहा है। हालांकि सिर्फ ब्याज दर को देखकर RD करना सही नहीं है। आपको RD कराने से पहले इसके लॉक इन पीरियड का भी ध्यान रखना चाहिए। हम आपको SBI और पोस्ट ऑफिस RD के बारे में बता रहे हैं।सबसे पहले समझें RD क्या है? रिकरिंग डिपॉजिट, या RD बड़ी बचत में आपकी मदद कर सकती है। आप इसका इस्‍तेमाल गुल्लक की तरह कर सकते हैं। मतलब आप इसमें हर महीने सैलरी आने पर एक निश्चित रकम डालते रहें और इसके मैच्योर होने पर आपके हाथ में बड़ी रकम होगी।SBI RD से जुड़ी खास बातेंSBI में आप 1 साल से लेकर 10 साल तक के लिए निवेश कर सकते हैं।SBI RD पर अधिकतम 5.4% अधिकतम ब्याज मिल रहा है।सीनियर सिटीजन को इस पर 0.50% ज्यादा ब्याज मिलता है।इसमें मिनिमम 100 रुपए हर महीने निवेश कर सकते हैं।इससे ज्यादा 10 के मल्टीपल में आप कोई भी रकम जमा करा सकते हैं।मैक्सिमम जमा राशि की कोई लिमिट नहीं है। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करेंपोस्ट ऑफिस RD से जुड़ी खास बातेंइसमें 5 साल के लिए निवेश करना होता है। हालांकि आप इसे अपने हिसाब से आगे बढ़ा सकते हैं।अगर आप 5 साल से पैसा निकालते हैं तो आपको पैनल्टी देनी होगी।इंडिया पोस्ट की RD पर 5.8% ब्याज मिल रहा है।इसमें मिनिमम 100 रुपए हर महीने निवेश कर सकते हैं।इससे ज्यादा 10 के मल्टीपल में आप कोई भी रकम जमा करा सकते हैं।मैक्सिमम जमा राशि की कोई लिमिट नहीं है। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करेंकहां निवेश करने पर कितना रिटर्न? अगर आप पोस्ट ऑफिस RD में 5 साल तक हर महीने हजार रुपए निवेश करते हैं तो 5 साल बाद आपको करीब 69,412 रुपए मिलेंगे। वहीं अगर आप SBI की RD में 5 साल तक हर महीने हजार रुपए निवेश करते हैं तो आपको 68,704 रुपए मिलेंगे।RD से ब्याज पर टैक्सरिकरिंग डिपॉजिट (RD) से होने वाली ब्याज आय अगर 40 हजार रुपए (सीनियर सिटीजन के मामले में 50 हजार रुपए) तक है तो इस पर आपको कोई टैक्स नहीं देना होता। इससे ज्यादा आय होने पर 10% TDS काटा जाता है।कहां निवेश करना रहेगा सही? अगर आप पोस्ट ऑफिस RD में निवेश करते हैं तो इसमें 5 साल का लॉक इन पीरियड रहेगा। इसका मतलब ये हुआ कि आप 5 साल से पहले पैसे नहीं निकाल सकेंगे। वहीं SBI में RD कराने पर आप ये अपने हिसाब से चुन सकेंगे कि आपको कितने साल के लिए RD कराना चाहते हैं।यहां आपको 1 से 10 साल तक के लिए RD कराने का ऑप्शन मिलेगा। हालांकि पोस्ट ऑफिस में RD कराने पर आपको SBI से ज्यादा ब्याज मिल रहा है। ऐसे में आप अपनी जरूरत और वित्तीय स्थिति के हिसाब से इस बात का चयन कर सकते हैं कि आपको RD कहां करानी है।


Source: Dainik Bhaskar September 27, 2022 04:28 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */