SBI ग्राहक हैं तो इस सुविधा को आजमाइए, सुरक्षित रहेंगे आपके पैसेनई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। देश के सबसे बड़े कॉमर्शियल बैंक SBI अपने ग्राहकों को वर्चुअल कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराता है। यह एक तरह का लिमिट डेबिट कार्ड होता है। भारतीय स्टेट बैंक के इंटरनेट बैंकिंग के इस्तेमाल के जरिए वर्चुअल कार्ड को क्रिएट किया जा सकता है और इसका इस्तेमाल ई-कॉमर्स लेनदेन के लिए किया जा सकता है। इसके अलावा इस वर्चुअल कार्ड का इस्तेमाल ऐसी ऑनलाइन दुकानों पर किया जा सकता है जो वीजा कार्ड एक्सेप्ट करते हैं।SBI की वेबसाइट के मुताबिक वर्चुअल कार्ड की वैलि़डिटी 48 घंटे या ट्रांजैक्शन पूरी होने तक होती है। वर्चुअल कार्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी के जरिए वैलि़डेशन के बाद ही क्रिएट किया जा सकता है। आप किसी भी राशि का वर्चुअल कार्ड क्रिएट कर सकते हैं।ऐसे में सवाल उठता है कि SBI Virtual Cards के फीचर्स क्या हैं :1. SBI वर्चुअल कार्ड के इस्तेमाल से आपके एटीएम कार्ड एवं अकाउंट से जुड़े विवरण मर्चेंट तक नहीं पहुंचते हैं। ऐसे में आपकी जानकारियां धोखाधड़ी करने वालों और स्कैमर्स से बच जाते हैं।2. नेट बैंकिंग के इस्तेमाल के जरिए एसबीआई ग्राहक आसानी से वर्चुअल कार्ड क्रिएट कर सकते हैं।3. वीजा कार्ड एक्सेप्ट करने वाले किसी भी मर्चेंट से शॉपिंग के लिए आप वर्चुअल कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।5. इसके बाद आपको कार्डहोल्डर का नाम, डेबिट कार्ड और अकाउंट नंबर तथा वर्चुअल कार्ड की लिमिट तय करनी होगी।8.
Source: Dainik Jagran January 25, 2020 11:00 UTC