Roorkee Weather: चढ़ा दिन का पारा, सामान्य से तीन डिग्री अधिक तापमान दर्ज - News Summed Up

Roorkee Weather: चढ़ा दिन का पारा, सामान्य से तीन डिग्री अधिक तापमान दर्ज


जागरण संवाददाता, रुड़की। Roorkee Weather शिक्षानगरी में रविवार को दिनभर चटक धूप खिली रही। ऐसे में दिन का तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकार्ड हुआ। लोगों को दोपहर में हल्की गर्मी का अहसास हुआ। हालांकि सुबह-शाम मौसम में ठंडक घुली रही।शहर व आसपास के क्षेत्रों में सुबह-शाम और दिन के मौसम में बदलाव आ गया है। जहां सुबह-शाम मौसम सर्द बना हुआ है, वहीं दोपहर में तेज धूप के कारण लोगों को हल्की गर्मी महसूस होने लगी है।यह धूप बीते दिनों लगातार पड़ी कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत दे रही है। रविवार को भी शहर व आसपास के क्षेत्रों में मौसम सुबह से ही साफ रहा। दिन में तीखी धूप खिली रही।ऐसे में लोगों को दिनभर ठंड से राहत मिलती रही। शहर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की के जल संसाधन विकास एवं प्रबंधन विभाग में संचालित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा परियोजना से मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले में 18 फरवरी तक मौसम साफ और दोपहर में धूप खिले रहने की संभावना है। ऐसे में तापमान में वृद्धि का भी अनुमान है।


Source: Dainik Jagran February 15, 2026 18:05 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */