Rohit Shetty Firing Case Haryana Up Agra Arrests Shooter । Bhaskar Story - News Summed Up

Rohit Shetty Firing Case Haryana Up Agra Arrests Shooter । Bhaskar Story


Hindi NewsLocalUttar pradeshAgraRohit Shetty Firing Case Haryana Up Agra Arrests Shooter । Bhaskar Storyरोहित शेट्‌टी के घर अटैक करने वाले आगरा के मजदूर-वेटर: पिता बोले- बेटा उस रात घर में था, हमारे पास CCTV; गांव में दहशतआगरा 10 घंटे पहलेकॉपी लिंकमुंबई के जुहू में रोहित शेट्‌टी के घर पर 5 राउंड गोली चलाई गई। 31 जनवरी को हुए हमले के बाद 15 फरवरी की आधी रात 1230 Km दूर आगरा से 5 आरोपियों को अरेस्ट किया गया।पुलिस के मुताबिक, ये लड़के लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करने वाले शुभम लोनकर गैंग से जुडे़ थे। उनके अलावा, नोएडा और झज्जर से 1-1 आरोपी पकड़े गए। इन्हें प्लेन से मुंबई ले जाया गया।इस वारदात के बाद दैनिक भास्कर टीम आगरा के बाह इलाके के बिजौली में पहुंची। जहां के लड़के फिल्म डायरेक्टर के घर पर गोली चलाने वाले गैंग के बताए गए। सामने आया कि रोहित शेट्‌टी के घर पर फायरिंग करने वाले पेशे से होटल वेटर, मजदूर और सब्जी बेचने वाले हैं। पढ़िए रिपोर्ट…गांव में दहशतलोगों को लग रहा दोबारा दबिश होगी आगरा मुख्यालय से 80 Km दूर बाह के गांव बिजौली में 15 फरवरी की रात के बाद से लोग कम बाहर निकल रहे हैं। यहां की गलियों में घूमने के बाद ऐसा लगा कि उन्हें दोबारा दबिश का डर सता रहा है। कोई ज्यादा बातचीत को तैयार नहीं हुआ।हमने कुछ घरों के दरवाजे खटखटाए, कुछ लोगों ने बिना दरवाजा खोले परिचय पूछा, फिर बात करने से मना कर दिया। वहीं कुछ लोगों ने बात की, मगर कैमरे पर नहीं आए।मुंबई क्राइम ब्रांच और यूपी STF ने इस गांव के दीपक शर्मा, विष्णु कुशवाहा, सनी ठाकुर, रितिक यादव और सोनू को अरेस्ट किया था। इन सबके घर गांव में सिर्फ 100 मीटर के दायरे में हैं, गांव के लोगों से बातचीत के बाद ये भी साफ हुआ कि उनके घरों की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है।गांव की सड़कों पर सन्नाटा पसरा था। हमने कुछ घरों के दरवाजे खटखटाए, मगर ज्यादातर लोगों ने बातचीत करने से इनकार कर दिया।विष्णु के पिता बोले- 2 बेटों को घर से खींचकर ले गए टीम ने सबसे पहले आरोपियों के घर ढूंढे। विष्णु कुशवाहा के घर पर उनके पिता सूरज पाल से मुलाकात हुई। वो घर के बाहर ही बैठे मिले। हमने पूछा- क्या हुआ था? सूरज बोले- पुलिस की टीमें गांव में आईं थीं। आधी रात को हमारे घर के दरवाजे पीटे जाने लगे।घर के अंदर कुछ पुलिस वाले घुस आए, विष्णु और उसके छोटे भाई को खींचते हुए घर से बाहर लेकर गए। हालांकि बाद में छोटे भाई को छोड़ दिया। जब हमने पूछा, तब उन्होंने बताया- तुम्हारे लड़के ने रोहित शेट्‌टी के घर पर गोली चलाई है, हम तो हैरान रह गए।सूरज कहते हैं- बेटा ऐसा नहीं है कि क्रिमिनल बन जाए। उसको 100% फंसाया गया है।वो जिम में काम करता है, CCTV में 31 जनवरी को यहीं दिख रहा हमने पूछा- 31 जनवरी की रात आपका बेटा कहां था? वह बोले- बेटे को फंसा रहे हैं, वो तो घर पर ही था। हमने पूछा- कौन फंसा रहा है? वह कहते हैं- गांव का ही प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू पंडित मेरे बेटे को शराब पिलाकर उसका मोबाइल ले लिया था। उसने ही किसी को फोन किया था। मेरा बेटा तो बेगुनाह है, वो जिम में नौकरी करता था। जब हमसे सबूत मांगा जाएगा। जिम की CCTV दे देंगे।विष्णु की बहन विनीता कहती हैं- मेरे भाई ने कुछ नहीं किया है। पुलिस को सही आरोपी नहीं मिले हैं, तो मेरे भाई को फंसा दिया है, हमारे पास सबूत हैं कि वो वारदात की रात में यहीं गांव में था।विष्णु की बहन ने कहा- हमारे पास सबूत हैं, उन्हें हम पुलिस के सामने रखेंगे।सोनू के पिता बोले- एक महीने पहले वो दिल्ली में था रोहित शेट्‌टी के घर पर फायरिंग करने वालों में सोनू का नाम भी है। उसके पिता विनोद कहते हैं- मैं तो सब्जी का ठेला लगाता हूं, बेटे ने कहा मुंबई में जो रिश्तेदार रहते हैं, उनके पास रहूंगा। वहीं पर कोई काम कर लूंगा। फिर वो मुंबई चला गया। 1 महीने पहले बेटे से बात हुई थी। तब उसने बताया था कि गांव के ही सनी ठाकुर के साथ दिल्ली काम करने आया हूं। उसके बाद उससे बात नहीं हुई। सीधे पुलिस ने गांव आकर बताया कि सोनू मुंबई अटैक में शामिल है।सनी ठाकुर की दादी बोलीं- परिवार दिल्ली में रहता है सोनू के पिता की बात समझने के बाद हम सनी ठाकुर के घर पहुंचे। वहां एक बूढ़ी अम्मा मिलीं। वो उसकी दादी थीं। उन्होंने बताया- हमारा पूरा परिवार दिल्ली में रहता है, कभी कभार ही गांव आता है। सनी के पापा सब्जी और फल बेचते हैं, सनी भी उनकी मदद करता है। किसको कहां से पकड़ा है, ये मुझे नहीं पता है।सोनू के पिता विनोद कहते हैं- हमें तो यही नहीं बताया गया कि बेटे को क्यों पकड़े हैं? दीपक की मां ने कहा- 3 महीने से बेटे से बात नहीं हुई अब हम फायरिंग करने के मुख्य आरोपी दीपक शर्मा के घर पहुंचे। यहां उसकी मां रामवती मिलीं। वह कहती हैं- 3 महीने से बेटे से बात नहीं हुई। वो दिल्ली के किसी होटल में वेटर का काम करता है। लंबे समय से घर नहीं आया। मुझे ये ठीक से पता नहीं है कि उसने क्या किया है?


Source: Dainik Bhaskar February 18, 2026 00:17 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */