पीएम मोदी सुखोई की रफ्तार देखकर दंग रह गए. नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) ने रविवार को 71वें गणतंत्र दिवस (Republic Day 2020) के अवसर पर राजपथ पर सलामी ली. लेफ्टिनेंट जनरल असित मिस्त्री, जनरल ऑफिसर कमांडिंग, हेडक्वार्टर दिल्ली एरिया द्वारा इस साल गणतंत्र दिवस की परेड का नेतृत्व किया गया. भारतीय वायुसेना की शान बढ़ाने वाले कई लड़ाकू विमानों ने भी राजपथ के ऊपर हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. इस दौरान जब एक सुखोई लड़ाकू विमान 900 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ा तो उसे देख पीएम मोदी दंग रह गए.
Source: NDTV January 26, 2020 09:45 UTC