भारत की ओर से नेपाल को अभी तक 782 एंबुलेंस और 154 बसें तोहफे में दी जा चुकी हैं. इन संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए भारत ने गणतंत्र दिवस (Republic Day 2020) पर नेपाल को 30 एंबुलेंस और 6 बसें तोहफे में दी हैं. भारतीय दूतावास की ओर से नेपाल को दिए गए तोहफे की जानकारी देते हुए बताया गया कि भारत और नेपाल के संबंधों को और मजबूत करने और सामाजिक उत्थान के नजरिए को देखते हुए भारत की ओर से नेपाल को 30 एंबुलेंस और 6 बसें भेंट स्वरूप दी जा रही हैं. Republic Day 2020: PM मोदी, केन्द्रीय मंत्रियों ने देशवासियों को दीं गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएंबताते चलें कि केंद्र सरकार की ओर से नेपाल को अभी तक 782 एंबुलेंस और 154 बसें तोहफे में दी जा चुकी हैं. दूतावास की ओर से नेपाल की 51 लाइब्रेरीज़ को किताबें भी भेंट की गईं.
Source: NDTV January 26, 2020 07:55 UTC