नई दिल्ली। देश में चल रहे लोकसभा चुनावों के बीच रिलायंस एंटरटेनमेंट की सहयोगी वेबसाइट जपाक (Zapak) ने 'कौन बनेगा प्रधानमंत्री' (Kaun Banega Pradhan Mantri) नाम से एक मोबाइल गेम लॉन्च किया है। जपाक ने यह मोबाइल गेम झकास गेम्स (Zhakaas Games) के साथ मिलकर बनाया है। जपाक एक प्रमुख गेमिंग वेबसाइट है।खेल के जरिए वोटिंग के लिए करेंगे प्रेरित: रिलायंसएक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, रिलायंस डिजिटल के सीईओ ने एक बयान जारी कर कहा है कि चुनाव आयोग लोगों को वोटिंग के लिए प्रेरित के लिए कई प्रकार के कार्यक्रम और अभियान चलाता है। इसी कड़ी में हमने यानी जपाक ने झकास गेम्स के साथ मिलकर एक गेम बनाया है। इस गेम के जरिए हम वोटरों को बताएंगे कि कैसे हर एक वोट मायने रखता है। उन्होंने बताया कि 'कौन बनेगा प्रधानमंत्री' (Kaun Banega Pradhan Mantri) गेम वर्तमान भारतीय राजनीति के परिदृश्य और चल रहे चुनावों की रोमांचक जानकारी यूजर्स को देगा।ऐसे खेलना होगा गेमरिलायंस डिजिटल की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इस गेम को खेलने वालों को सबसे पहले प्लेटफॉर्म पर मौजूद विभिन्न राजनीतिक अवतारों में से अपनी पसंद का अवतार चुनना होगा। इसके बाद यूजर को इस अवतार को शहरों की गलियों में ले जाकर वहां मौजूद लोगों को अपने पक्ष में करना होगा। खेल के अंत में जो अवतार सबसे ज्यादा लोगों को अपने पक्ष में कर लेगा, वह इस खेल का विजेता बनकर प्रधानमंत्री बन जाएगा।
Source: Dainik Bhaskar May 02, 2019 11:55 UTC