Redmi Note 15 SE की सेल आज से शुरू, 2 हजार रुपये का मिल रहा डिस्काउंट - News Summed Up

Redmi Note 15 SE की सेल आज से शुरू, 2 हजार रुपये का मिल रहा डिस्काउंट


Xiaomi ने आज भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन Redmi Note 15 SE की पहली सेल शुरू कर दी है। 5,800mAh बैटरी वाले इस फोन को बीते हफ्ते लॉन्च किया गया था। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Note 15 SE में Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट दिया गया है। आइए Redmi Note 15 Special Edition की कीमत से लेकर इस मिलने वाले ऑफर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।Redmi Note 15 SE PriceRedmi Note 15 SE के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये, 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है। बैंक ऑफर में ICICI कार्ड से भुगतान पर 2,000 रुपये डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद प्रभावी कीमत कम हो जाएगी। आज से इस फोन की बिक्री Xiaomi की आधिकारिक साइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गई है।Redmi Note 15 SE SpecificationsRedmi Note 15 SE में 6.77 इंच की क्वाड-कर्व्ड एज AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,800mAh की बैटरी से लैस है। सिक्योरिटी के इस फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और AI फेस अनलॉक दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड पर काम करता है।कैमरा सेटअप की बात करें तो Note 15 SE के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, ड्यूल सिम सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ, एनएफसी, IR ब्लास्टर और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल हैं। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 और IP66 रेटिंग से लैस किया गया है। AI-पावर्ड टूल्स का एक सेट, जिसमें AI इरेज, AI स्काई, AI बोकेह, AI ब्यूटीफाई और AI रिफ्लेक्शन रिमूवल शामिल हैं।


Source: NDTV April 07, 2026 11:04 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */