Redmi 9 Prime की पहली फ्लैश सेल कल, जानिए कीमत और फीचर्सनई दिल्ली, टेक डेस्क. Redmi 9 Prime स्मार्टफोन की पहली फ्लैश सेल कल यानी 17 अगस्त की दोपहर 12 बजे होगी। फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon और Mi.com से खरीदा जा सकेगा। फोन वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल डिस्प्ले के साथ ही पांच कैमरे मिलेंगे। MediaTek Helio G80 चिपसेट पर पेश किया गया। बता दें कि इस साल जून में स्पेन में लॉन्च किए गए Redmi 9 को ही भारत में Redmi 9 Prime नाम से लॉन्च किया गया है।कीमत और उपलब्धताRedmi 9 Prime को भारत में बजट रेंज सेगमेंट के तहत लॉन्च किया गया है और इसके 4GB + 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 9,999 रुपए है। जबकि 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपए है। बता दें इससे पहले Redmi 9 Prime स्मार्टफोन को Amazon Prime Day सेल में 6 अगस्त से 12 अगस्त तक बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया था।डिस्पले और प्रोसेसरएंड्राइड 10 ओएस के साथ MIUI 11 पर पेश किए गए Redmi 9 Prime में 6.53 इंच का फुल एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले मौजूद है। जो कि प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से कोटेड है। इस स्मार्टफोन को MediaTek Helio G80 प्रोसेसर पर पेश किया गया है और इसमें दी गई स्टोरेज को यूजर्स अपनी सुविधानुसार माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल करके 512GB तक एक्सपेंड कर सकते हैं।कैमरा और बैटरीRedmi 9 Prime में फोटोग्राफी के लिए कुल पांच कैमरे मौजूद है। इसमें क्वाड रियर कैमरा और सिंगल फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 13MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 5MP का मैक्रो शूटर और 2MP का डेप्थ सेंसर मिलेगी। जबकि वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 8MP के फ्रंट कैमरे का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,020mAh की बैटरी दी गई है।Written By - Saurabh VermaPosted By: Renu Yadavडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस
Source: Dainik Jagran August 16, 2020 13:41 UTC