कीमत में नहीं ज्यादा फर्क रियलमी सी15 स्मार्टफोन दो वेरियंट में आता है। फोन के 3GB + 32GB मॉडल की कीमत 9,999 रुपये और 4GB + 64GB मॉडल की कीमत 10,999 रुपये है। इसकी तरह रेडमी 9 प्राइम के 4GB + 64GB मॉडल की कीमत 9,999 रुपये और 4GB + 128GB मॉडल की कीमत 11,999 रुपये है। यहां हम सिर्फ 10 हजार से कम वाले वेरियंट की बात करेंगे।डिस्प्ले और डिजाइन रियलमी सी15 में 6.5 इंच का HD+ मिनी ड्रॉप डिस्प्ले दिया गया है, जबकि रेडमी 9 प्राइम में 6.53 इंच का फुलHD+ डिस्प्ले मिलता है। दोनों ही स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं। डिजाइन की बात करें तो दोनों ही फोन मॉडर्न नजर आते हैं। इनमें पीछे की तरफ ग्रेडिएंट डिजाइन दिया गया है। रियलमी का रियर कैमरा स्क्वॉयर शेप और रेडमी का रियर कैमरा वर्टिकल शेप में दिया गया है।रेडमी 9 प्राइम में ज्यादा रैम व स्टोरेज दोनों ही स्मार्टफोन मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ आते हैं। रियलमी में मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर और रेडमी फोन में मीडियाटेक हीलियो G80 प्रोसेसर दिया गया है। रियलमी फोन में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मिलती है, वहीं रेडमी में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलती है।रियर और फ्रंट कैमरा सेटअप दोनों ही स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आते हैं। रियलमी सी15 में 13MP + 8MP + 2MP + 2MP का रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जबकि रेडमी 9 प्राइम में 13MP + 8MP + 5MP + 2MP का रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी के लिए दोनों ही फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।बैटरी में रियलमी सी15 आगे खास बात है कि दोनों ही स्मार्टफोन 18W फास्ट चार्जिंग के साथ आते हैं। हालांकि रियलमी फोन में 6000mAh बैटरी मिलती है, जबकि रेडमी 9 प्राइम स्मार्टफोन में 5020mAh की बैटरी दी गई है।
Source: Navbharat Times August 19, 2020 04:18 UTC