इस हफ्ते कुछ लोग जॉब और बिजनेस में ले सकते हैं गलत फैसलेDainik Bhaskar Jan 26, 2020, 05:50 PM ISTजीवन मंत्र डेस्क. इस हफ्ते चंद्रमा कुंभ से मेष राशि तक जाएगा। इन 7 दिनों में चंद्रमा पर राहु-केतु की अशुभ छाया रहेगी। इसके साथ ही चंद्रमा और शनि की युति बनने से विषयोग भी बनेगा। वहीं राहु-केतु के कारण ग्रहण योग बनेगा। इस हफ्ते इन 2 अशुभ योगों के प्रभाव से कई लोग जॉब और बिजनेस में गलत फैसले ले सकते हैं। जिससे धन हानि और तनाव भी बना रहेगा। कामकाज में मन नहीं लगने से जरूरी काम बिगड़ भी सकते हैं। वहीं कुछ लोगों के कामकाज में बदलाव होने की संभावना बन रही है। इस तरह 12 में से 6 राशियों के लिए दिन ठीक नहीं है वहीं अन्य 6 राशियों को सितारों का साथ मिलेगा।12 राशियों के लिए कुछ ऐसे रहेंगे आने वाले 7 दिन
Source: Dainik Bhaskar January 26, 2020 10:52 UTC