Ranchi Lucknow Train: रांची से लखनऊ के लिए नई ट्रेन का रास्ता साफ, चेक करें रूट-टाइमिंग और स्टॉपेज - News Summed Up

Ranchi Lucknow Train: रांची से लखनऊ के लिए नई ट्रेन का रास्ता साफ, चेक करें रूट-टाइमिंग और स्टॉपेज


जागरण संवाददाता, रांची। रांची से लखनऊ के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित नई ट्रेन के परिचालन का रास्ता साफ हो गया है। पुरुलिया से आनंद विहार के बीच चलने वाली नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन के उद्घाटन की तिथि घोषित कर दी गई है। इस ट्रेन का उद्घाटन 14 मार्च को किया जाएगा। उद्घाटन के दिन ट्रेन विशेष सेवा के रूप में पुरुलिया से आनंद विहार के लिए रवाना होगी।ट्रेन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से करेंगे, मौके पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी रहेंगे। जबकि रांची रेलवे स्टेशन से रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ रहेंगे। यह ट्रेन रांची और मुरी स्टेशन पर भी रुकेगी, जिससे झारखंड की राजधानी से लखनऊ जाने वाले यात्रियों को सीधी सुविधा मिल जाएगी।रेलवे के अनुसार, उद्घाटन के दिन यह ट्रेन 04020 पुरुलिया–आनंद विहार स्पेशल के रूप में चलेगी। ट्रेन पुरुलिया से दोपहर 2:30 बजे चलेगी और मुरी होते हुए शाम 5:45 बजे रांची पहुंचेगी। रांची से प्रस्थान कर यह ट्रेन टोरी, लातेहार, बरवाडीह, डालटनगंज, गढ़वा रोड, डेहरी-आन-सोन, सासाराम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी, अयोध्या कैंट, लखनऊ, बरेली और मुरादाबाद होते हुए अगले दिन रात 8:35 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। इस ट्रेन के नियमित परिचालन की तिथि बाद में घोषित की जाएगी। रैक की उपलब्धता नहीं होने के कारण इस ट्रेन का परिचालन अब तक शुरू नहीं हो पा रहा था। अब उद्घाटन के बाद नई समय सारिणी जारी कर नियमित परिचालन शुरू किया जाएगा।गौरतलब है कि रांची से लखनऊ और अयोध्याय के लिए सीधी ट्रेन सेवा की मांग पिछले कई वर्षों से की जा रही थी। नई ट्रेन के शुरू होने से झारखंड से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तथा दिल्ली जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।


Source: Dainik Jagran March 10, 2026 21:58 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */