Rajinikanth को हॉस्पिटल से मिली छुट्टी, डॉक्टरों ने दी बेड रेस्ट लेने की सलाह - News Summed Up

Rajinikanth को हॉस्पिटल से मिली छुट्टी, डॉक्टरों ने दी बेड रेस्ट लेने की सलाह


बॉलीवुड और साउथ सुपरस्टार रजनीकांत को अपोलो हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है। बता दें कि 25 दिसंबर को फिल्म अन्नाथे की शूटिंग के दौरान उन्हें हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड और साउथ के स्टार अभिनेता, नेता रजनीकांत को हाल ही में हैदराबाद के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। ब्लडप्रेशर में अनियमितता की शिकायत के बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। अब न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार हॉस्पिटल ने बयान जारी कर जानकारी दी है कि थलाईवा रजनीकांत को 27 दिसंबर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अस्पताल का कहना है कि अब उनकी तबीयत स्थिर है और वो पूरी तरह से ठीक हैं। अस्पताल के अधिकारियों ने अभिनेता को तनाव से बचने के लिए शारीरिक गतिविधियों में शामिल ना होने की सलाह दी है। हैदराबाद के अपोलो अस्पताल के बयान में लिखा है, ‘रजनीकांत की बेहतर चिकित्सा स्थिति को देखते हुए, उन्हें आज अस्पताल से छुट्टी दी जा रही है'।In view of his improved medical condition, Rajinikanth is being discharged from the hospital today. His blood pressure has been stabilized and he is feeling much better: Apollo Hospital, Hyderabad pic.twitter.com/kbN5vg7g1r — ANI (@ANI) December 27, 2020वहीं, एएनआई ने अपने ट्वीट में लिखा,‘रजनीकांत की बेहतर चिकित्सा स्थिति को देखते हुए अस्पताल से रविवार को छुट्टी दी जा रही है। उनका रक्तचाप स्थिर हो गया है और वह बेहतर महसूस कर रहे हैं।' डॉक्टरों का कहना है, ‘अभिनेता को एक हफ्ते के लिए पूर्ण आराम करने की सलाह दी गई है और उनके रक्तचाप की नियमित रूप से निगरानी की जाएगी। अस्पताल प्राधिकरण ने कहा, ‘उपरोक्त शर्तों को देखते हुए, कोरोनावायरस से बचने की सलाह दी गई है।' अभिनेता ने हैदराबाद में अपनी आने वाली 'अन्नाथे' की शूटिंग फिर से शुरू कर दी थी। हालांकि, उनकी फिल्म में काम करने वाले क्रू मेंबर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया था। जिसके बाद साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत का भी कोरोना टेस्ट हुआ जोकि नेगेटिव आया था। लेकिन उनको ब्लडप्रेशर से जुड़ी परेशानी की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया।रजनीकांत के राजनीति में आने की भी खबरें लगातार आ रही हैं। कुछ मीडिया रिपोर्टों की मानें तो अभिनेता रजनीकांत जनवरी 2021 में अपनी राजनीतिक पार्टी शुरू कर सकते हैं। वहीं, कुछ रिपोर्टों का तो कहना ये भी है कि अभिनेता 31 दिसंबर 2020 को आधिकारिक रूप से अपनी राजनीतिक पार्टी की घोषणा करेंगे।डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran December 27, 2020 14:15 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */