इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में अभी से लोगों को हीटवेव का कहर झेलना पड़ रहा है। तापमान में इजाफा होने से लोगों को मार्च के महीने में ही गर्मी सताने लगी है। प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में गर्म हवाओं के प्रभाव से पारा 40 डिग्री के पार जा चुका है। गर्मी का सबसे ज्यादा प्रभाव प्रदेश के बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर और चितौड़गढ़ में नजर आ रहा है।मौसम विभाग की ओर से आज के लिए प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से के 25 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग की ओर से आज राजधानी जयपुर के साथ ही प्रदेश के जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, जोधपुर, जालोर, पाली, सिरोही, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, भरतपुर, अलवर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, दौसा, टोंक, भीलवाड़ा, कोटा, बूंदी, झालावाड़, बारां में हीटवेव की संभावना जताई गई है। दक्षिण-पश्चिमी जिलों में आगामी दिनों में गर्मी का असर तेज रहने की संभावना है। यहां दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।मौसम विभाग की ओर से रविवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान पिलानी में 40.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सीकर एवं फतेहपुर में 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।जयपुर में इतना रिकॉर्ड हुआ है अधिकतम तापमानमौसम विभाग की ओर से सोमवार को राजधानी जयपुर में 37.1 डिग्री, सीकर में 36.0 डिग्री, कोटा में 36.7 डिग्री, डबोक में 36.3 डिग्री, बाड़मेर में 40.0 डिग्री, जैसलमेर में 39.2 डिग्री, जोधपुर में 38.8 डिग्री, माउंट आबू में 29.9 डिग्री, अजमेर में 37.0 डिग्री, भीलवाड़ा में 36.0 डिग्री, अलवर में 36.2 डिग्री, बीकानेर में 39.4 डिग्री, चूरू में 39.1 डिग्री, श्रीगंगानगर में 37.4 डिग्री, अंता बारां में 35.4 डिग्री, डूंगरपुर में 37.3 डिग्री, जालौर में 37.3 डिग्री, सिरोही में 35.7 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 38.5 डिग्री, करौली में 36.6 डिग्री, पाली में 37.5 डिग्री और झुंझुनूं में 37.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।PC: navbharattimes.indiatimesअपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Source: Navbharat Times March 09, 2026 02:28 UTC