Rajasthan Election Result 2018 Winners List: Know Who Won on Which Seat in Rajasthan Chunav Parinam 2018 - News Summed Up

Rajasthan Election Result 2018 Winners List: Know Who Won on Which Seat in Rajasthan Chunav Parinam 2018


राजस्‍थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने 101 सीटें जीतकर बहुमत हासिल कर लिया है, वहीं बीजेपी 73 सीटें जीतने में सफल रही। कांग्रेस पार्टी राज्‍य में सरकार बनाने का दावा पेश करने जा रही है। बहुजन समाज पार्टी ने भी कांग्रेस पार्टी को समर्थन देने का ऐलान किया है। राजस्‍थान की 200 सीटों में से 199 सीटों पर मतदान हुआ था।राजस्थान विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद अब कांग्रेस के सामने अब बड़ी चुनौती यहां मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर है। प्रदेश में सचिन पायलट और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दोनों मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं। इस बीच दोनों नेताओं के समर्थक राजधानी जयपुर में जोरदार नारेबाजी कर रहे हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी (AICC) के महासचिव अशोक गहलोत का लंबा राजनीतिक का सफर रहा है।ऐसे में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सचिन पायलट की जगह उन्हें राजस्थान का सीएम बनाया जा सकता है। गहलोत का पार्टी में खासा प्रभाव रहा है। इसके अलावा गांधी परिवार के वफादार गहलोत इंदिरा, राजीव और सोनिया गांधी के साथ काम भी कर चुके हैं। निर्दलीय आर. मीणा सहित कुछ दूसरे विधायकों ने अशोक गहलोत को सीएम बनाने पर समर्थन की बात कही है।


Source: Navbharat Times December 12, 2018 07:34 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...