नागौर में पुजारी का बेटा लाया 99:50 प्रतिशत:राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है।. खींवसर के ऑक्सफ़ोर्ड सीनियर सेकंडरी के छात्र अभिषेक शर्मा ने 99.50 अंक हासिल किये हैं। अभिषेक के पिता एक मंदिर में पूजा पाठ का काम करते हैं और पार्ट टाइम एक कपड़े की दूकान में काम करते हैं। अभिषेक का लक्ष्य इंजिनियर बनने का है।मारवाड़ शिक्षण संस्थान अलाय के छात्र अमन ने 98.33 प्रतिशत अंक हासिल किये हैं जबकि विष्णु को 94.50 प्रतिशत अंक मिले हैं।दोनों जुड़वां भाई हैं और पिता श्रवण राम किसान हैं।नागौर में किसान की बेटी लाई 97.50 प्रतिशत नंबरनागौर की वर्षा लालरिया ने 97.50 प्रतिशत नंबर हासिल किए है। वर्षा के पिता अविनाश किसान हैं। वर्षा ने विज्ञान में 100 जबकि संस्कृत और गणित में 99 अंक प्राप्त किये हैं। वर्षा रुण के राजस्थली विद्यापीठ स्कूल की छात्रा है।वहीं अक्षिता जैन ने 97.17 प्रतिशत नंबर लेकर आई है। अक्षिता गोटन के करणी चिल्ड्रन स्कूल की छात्रा है। पिता नरेश मेडिकल शॉप चलाते हैं। अक्षिता ने बताया कि आगे चलकर वो डॉक्टर बनना चाहती है।इधर, 10वीं बोर्ड के रिजल्ट में नागौर जिले ने बाजी मारी है। नागौर जिले का परिणाम 97.09 प्रतिशत रहा और प्रदेश के टॉप फाइव जिले में है।इस साल बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी को समाप्त हुई थीं, जिनमें कुल 10 लाख 68 हजार 109 स्टूडेंट शामिल हुए थे। वहीं नागौर जिले से करीब 27573 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था और 27107 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।पिछला प्रदर्शन: वर्ष 2025 में नागौर जिले का प्रदर्शन काफी शानदार रहा था और जिला 97.36% परिणाम के साथ पूरे प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा था।इस बार रिजल्ट को लेकर दो बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। पहली बार 10वीं का परिणाम 12वीं से पहले जारी किया गया है। वहीं, बोर्ड के इतिहास में यह पहला मौका है जब मार्च महीने में ही रिजल्ट घोषित किया गया है।इन नंबरों पर भेजें जानकारी : 9982347777टॉपर्स को मिलेगा भास्कर पर प्लेटफॉर्मदैनिक भास्कर एप पर 10वीं बोर्ड में 95 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों के फोटो, वीडियो और इंटरव्यू प्रकाशित किए जाएंगे।इस फॉर्मेट में भेजें अपनी जानकारीभास्कर रिपोर्टर को नीचे दिए गए फॉर्मेट में अपनी डिटेल शेयर करें-नाम : स्टूडेंट के फोटो स्कूल का नाम: प्रतिशत: मार्कशीट की फोटो:गत पांच सालों में 10वीं बोर्ड रिजल्ट में नागौरवर्ष पास प्रतिशत (%) राज्य में स्थिति / विशेष टिप्पणी 2025 97.26% नागौर राज्य में तीसर (3rd) स्थान पर रहा। 2024 96.51% नागौर टॉप प्रदर्शन करने वाले जिलों में शामिल था। 2023 95.04% नागौर राज्य में तीसरे (3rd) स्थान पर रहा। 2022 91.44% कोरोना के बाद की पहली ऑफलाइन परीक्षा में नागौर पुरे प्रदेश में पहले स्थान पर रहा था। 2021 99.62% प्रमोट किए जाने के कारण लगभग सभी छात्र सफल रहे।नागौर और डीडवाना कुचामन जिले के छात्रों का प्रदर्शन
Source: Dainik Bhaskar March 25, 2026 04:49 UTC