Rajasthan: राजस्थान TSP क्षेत्र में आरक्षण पर रार, विजय बैंसला ने CM को लिखा पत्र, उठाई आरक्षण की मांग - News Summed Up

Rajasthan: राजस्थान TSP क्षेत्र में आरक्षण पर रार, विजय बैंसला ने CM को लिखा पत्र, उठाई आरक्षण की मांग


Rajasthan News: राजस्थान में आरक्षण की व्यवस्था को लेकर एक बार फिर बड़ी मांग उठी है. गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति (Gurjar Aarakshan Sangharsh Samiti) ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर राजस्थान के टीएसपी क्षेत्रों में एमबीसी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग को आरक्षण (Reservation) का लाभ तुंरत लागू करने की मांग उठाई है. वर्तमान आरक्षण नीति के कारण युवा सरकारी नौकरियों से हो रहे है वंचितसमिति अध्यक्ष विजय बैंसला की ओर से लिखे गए पत्र में स्पष्ट किया गया है कि वर्तमान आरक्षण नीति के कारण टीएसपी क्षेत्र में रहने वाले इन वर्गों के युवा सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण के लाभ से वंचित हैं. संवैधानिक समानता का दिया हवालासमिति का कहना है कि मौजूदा टीएसपी आरक्षण नीति के चलते एक ही राज्य के भीतर दो तरह की सामाजिक स्थिति बन गई है.पत्र के अनुसार एक वर्ग को संवैधानिक आरक्षण का पूरा लाभ मिल रहा है जबकि दूसरे वर्ग को केवल निवास क्षेत्र के कारण उससे वंचित रहना पड़ रहा है. इससे एमबीसी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के युवाओं को अवसरों में असमानता का सामना करना पड़ रहा है.


Source: NDTV March 16, 2026 08:14 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */