Raipur News: नौवीं में फेल हो गई छात्रा, काउंसलिंग में हुआ खुलासा-4 साल से हो रहा था रेप - girl failed in 9th revealed during counselling session that she was raped over 4 years - News Summed Up

Raipur News: नौवीं में फेल हो गई छात्रा, काउंसलिंग में हुआ खुलासा-4 साल से हो रहा था रेप - girl failed in 9th revealed during counselling session that she was raped over 4 years


सांकेतिक तस्वीरछत्तीसगढ़ के बलोड जिले में एक छात्रा ने काउंसलिंग सेशन के दौरान चौंकाने वाला खुलासा किया। नौवीं की छात्रा ने बताया कि उसके गांव के दो लोगों ने चार साल तक उसका रेप किया। दरअसल स्कूल में स्टूडेंट की काउंसलिंग के जरिए परीक्षा में उसके फेल होने के पीछे वजह जानने की कोशिश जा रही थी।जब पीड़िता से पूछा गया कि उसके नंबर इतने कम कैसे रह गए तो उसने अपने प्रिंसिपल को सारी बात खुलकर बता दी। छात्रा की बात सुनकर स्कूल ने पुलिस को सूचित किया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनमें से एक पहले भी रेप के आरोप में जेल की सजा काट चुका है जिसके बाद उसकी पत्नी ने शर्म की वजह से आत्महत्या कर ली थी।स्कूल के टीचर और प्रिंसिपल ने बताया कि वह (पीड़िता) 7 तक पढ़ाई में काफी तेज थी और जिंदादिल ख्यालों वाली बच्ची थी लेकिन फिर अचानक एग्जाम में उसका परफॉर्मेंस बिगड़ने लगा और 9वीं क्लास आते-आते वह फेल हो गई। टीचर ने बताया, ' हमने नोटिस किया कि वह काफी चुपचाप रहने लगी है और पढ़ाई में भी उसका ध्यान हट गया है। यही नहीं जिस एक्टिविटी में वह पहले बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थी, उससे भी उसकी कोई रुचि नहीं रह गई थी।'जब कोई उससे पूछता तो वह बातचीत से बचने का रास्ता ढूंढ लेती थी लेकिन परीक्षा में फेल होने के बाद उसके प्रिंसिपल ने उसके साथ बैठकर काउंसलिंग शुरू की। शुरुआत में पीड़िता हिचकिचाई लेकिन प्रिंसिपल डटे रहे। आखिरकार, वह उसने अपने प्रिंसिपल को सारी आपबीती सुना दी।पीड़िता ने बताया कि वह छठी क्लास में थी जब एक 35 साल के पड़ोसी ने उसे चॉकलेट का लालच देकर उसे पीटा और उसके साथ रेप किया। पीड़िता ने बताया कि शुरुआत में उसे कुछ समझ नहीं आया कि उसके साथ हुआ क्या था। उस वक्त वह काफी डर गई थी और उसे बेहताशा दर्द हो रहा था। उसके साथ आगे भी रेप होता रहा। आरोपी स्कूल से लौटने का उसका इंतजार करता और उसका रेप करता। उस वक्त बच्ची के पैरंट्स काम पर होते थे।जल्द ही उसने दूसरे आदमी को भी बुला लिया और फिर गैंगरेप होने लगा। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह कुछ भी कहने से डरती रही क्योंकि दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इस वजह से वह ट्रामा में चली गई थी और समझ नहीं आ रहा था कि मदद के लिए किसके पास जाए। पीड़िता ने बताया कि इस वजह से उसका मानसिक संतुलन बिगड़ने लगा, जिसका असर पढ़ाई और व्यवहार में पड़ा। प्रिसिंपल ने उसे सांत्वना दी और पहले उसके पैरंट्स को बताया और फिर पुलिस को सूचित किया। रविवार को मामले में पॉक्सो ऐक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई और आरोपियों को महज कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया।


Source: Navbharat Times July 02, 2019 05:15 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */