Rain Alert: दिल्ली NCR में फिर बारिश आएगी, हिमालय में बड़ी हलचल, उत्तराखंड-हिमाचल में बर्फबारी से बदलेगा मौसम - News Summed Up

Rain Alert: दिल्ली NCR में फिर बारिश आएगी, हिमालय में बड़ी हलचल, उत्तराखंड-हिमाचल में बर्फबारी से बदलेगा मौसम


दिल्ली में 5 फरवरी से भी मौसम सामान्य होने के आसार हैं और ठंड में थोड़ी कमी महसूस होगी. लेकिन जल्द ही बारिश का दौर फिर से देखने को मिलेगा और यूपी, बिहार, दिल्ली से लेकर पंजाब-हरियाणा तक बारिश हो सकती है. जबकि हिमाचल प्रदेश में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गरज चमक के साथ आंधी की चेतावनी है. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में 5 फरवरी को कोहरा पड़ने का अनुमान है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 6 फरवरी को, पश्चिम बंगाल और बिहार में भी 4-5 फरवरी को घना कोहरा रहेगा.


Source: NDTV February 04, 2026 04:59 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */