RSMSSB Exam Date: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने फार्मासिस्ट, लाइब्रेरियन और स्टेनो के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा की तारीख (RSMSSB Steno Exam Date) जारी कर दी है. भर्ती परीक्षा का शेड्यल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी किया गया है. वेबसाइट पर जारी शेड्यूल के मुताबिक RSMSSB द्वारा फार्मासिस्ट और लाइब्रेरियन के लिए भर्ती परीक्षा 6 जुलाई 2019 को आयोजित की जाएगी. बता दें कि फार्मासिस्ट परीक्षा का विज्ञापन 13 अगस्त 2018 को जारी किया गया था. उम्मीदवारों के लिए फार्मासिस्ट, लाइब्रेरियन और स्टेनो परीक्षा की तारीख और समय नीचे दी गई है.
Source: NDTV June 12, 2019 10:52 UTC