RCA Ad-hoc Committee Reshuffle - News Summed Up

RCA Ad-hoc Committee Reshuffle


Hindi NewsLocalRajasthanJaipurRCA Ad hoc Committee Reshuffle | Mohit Yadav Appointed Convenorसरकार ने फिर बदला RCA एडहॉक कमेटी का कन्वीनर: डीडी कुमावत को हटाकर भाजपा MLA के बेटे को बनाया अध्यक्ष; 9वीं बार बढ़ाया कार्यकालजयपुर 10 घंटे पहलेकॉपी लिंकराजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) की एडहॉक कमेटी में राज्य सरकार ने एक फिर बदलाव किया है। कमेटी कन्वीनर के साथ ही कुछ सदस्यों को भी बदला गया है। डीडी कुमावत की जगह भाजपा विधायक जसवंत यादव के बेटे मोहित यादव को कन्वीनर नियुक्त किया गया है।कमेटी में दो नए चेहरों को शामिल किया है। इनमें पूर्व मंत्री चंद्रराज सिंघवी के पोते अरिष्ट सिंघवी और हनुमानगढ़ के भादरा से विधायक संजीव बेनीवाल के बेटे अर्जुन बेनीवाल को सदस्य बनाया गया है।नई एडहॉक कमेटी में स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के बेटे धनंजय सिंह खींवसर, बीजेपी सांसद घनश्याम तिवाड़ी के बेटे आशीष तिवाड़ी को फिर जगह दी गई है। सरकार ने 9वीं बार एडहॉक कमेटी का कार्यकाल बढ़ाया है।बीजेपी सांसद घनश्याम तिवाड़ी के बेटे आशीष तिवाड़ी और स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के बेटे धनंजय सिंह खींवसर को नई एडहॉक कमेटी में सदस्य बनाया गया है।पूर्व मंत्री चंद्रराज सिंघवी के पोते अरिष्ट सिंघवी और हनुमानगढ़ के भादरा से विधायक संजीव बेनीवाल के बेटे अर्जुन बेनीवाल को भी नई एडहॉक कमेटी में सदस्य बनाया गया है।दो वर्ष से कमेटी का कार्यकाल बढ़ा रही सरकार दरअसल, RCA की निर्वाचित कार्यकारिणी को भंग किए जाने के बाद से भजनलाल शर्मा सरकार पिछले दो वर्ष से लगातार एडहॉक कमेटी का कार्यकाल बढ़ाती आ रही है। 9वीं बार एडहॉक कमेटी का कार्यकाल बढ़ाया गया है। इस दौरान संघ के चुनाव लंबित हैं। अब एक बार फिर कमेटी में बड़े बदलाव करते हुए मौजूदा कन्वीनर दीनदयाल कुमावत को पद से हटा दिया गया है। उनके साथ ही भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पिंकेश जैन को भी एडहॉक कमेटी से बाहर कर दिया गया है।नई कमेटी का कार्यकाल 3 महीने का सरकार की ओर से गठित इस नई एडहॉक कमेटी का कार्यकाल 3 महीने निर्धारित किया गया है। इस अवधि के दौरान कमेटी के सामने सबसे बड़ी जिम्मेदारी पिछले दो साल से लंबित RCA के चुनाव करवाने की होगी। ऐसे में आने वाले समय में RCA की सियासत और तेज होने के आसार हैं।इस फैसले को RCA में प्रशासनिक पुनर्गठन और चुनावी प्रक्रिया को गति देने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि नए सदस्यों के चयन को लेकर राजनीतिक चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। कुछ लोग ऐसे बीजेपी की अंदरूनी सियासत का नतीजा बता रहे हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन का विवाद एक बार फिर कोर्ट तक पहुंच सकता है।जून 2025 को बनाया था दीनदयाल कुमावत को कन्वीनर राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) की कार्यकारिणी को भंग कर सरकार ने 28 मार्च 2024 को एडहॉक कमेटी का गठन किया था। तब भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी को कन्वीनर बनाया गया था। इसके बाद सरकार ने 28 जून 2025 को एडहॉक कमेटी में बदलाव किया था।बिहाणी को हटाकर सवाई माधोपुर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष दीनदयाल कुमावत को कमेटी का कन्वीनर बनाया गया था। वहीं अब दीनदयाल कुमावत को हटाकर भाजपा विधायक जसवंत यादव के बेटे मोहित यादव को कन्वीनर नियुक्त किया गया है।मोहित यादव बोले- हम क्रिकेट भी समझते हैं और राजनीति भी RCA एडहॉक कमेटी का कन्वीनर नियुक्त होने के बाद दैनिक भास्कर ने मोहित यादव से बात की। इस दौरान नेता पुत्र के सवाल पर उन्होंने कहा- ये जिम्मेदारी कोई नेता का बेटा है, इसलिए नहीं मिली है। काबिलियत का आंकलन किया जाता है।मोहित यादव ने कहा- मैं क्रिकेट से लंबे समय से जुड़ा हूं। जिला क्रिकेट संघ का अध्यक्ष हूं। हम सब मिलकर क्रिकेट को आगे बढ़ाएंगे। साथ ही जो कम्युनिकेशन गैप आता है, वो कम्युनिकेशन गैप हमारे बीच में नहीं रहेगा, क्योंकि हम क्रिकेट को भी समझते हैं, हम राजनीति को भी समझते हैं। BCCI से कम्युनिकेट करके हम क्रिकेट को आगे लेकर जाएंगे। पूरी खबर पढ़ें.


Source: Dainik Bhaskar March 29, 2026 17:15 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */