Pune City News: 10वीं-12वीं परीक्षा केंद्र में जहां सीसीटीवी नहीं, वहां भेजेंगे कर्मचारी - News Summed Up

Pune City News: 10वीं-12वीं परीक्षा केंद्र में जहां सीसीटीवी नहीं, वहां भेजेंगे कर्मचारी


भास्कर न्यूज, पुणे। पुणे विभागीय माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा फरवरी-मार्च-26 में ली जाने वाली 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के संबंध में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन देने और उन्हें तनावमुक्त रखने के लिए परामर्शदाताओं की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। 12वीं की परीक्षा 10 फरवरी से 18 मार्च और 10वीं की परीक्षा 20 फरवरी से 18 मार्च-26 तक होगी।विद्यार्थी बिना तनाव के परीक्षा दे सकें, इसके लिए पुणे विभागीय मंडल के कार्यक्षेत्र में आने वाले पुणे, अहिल्यानगर और सोलापुर जिलों में विशेषज्ञ परामर्शदाताओं की नियुक्ति की गई है। पुणे विभागीय मंडल की सचिव डॉ. मीनाक्षी राऊत ने बताया कि विद्यार्थी और अभिभावक किसी भी तरह की समस्या के लिए सुबह आठ से रात आठ बजे तक परामर्शदाताओं से मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। परीक्षा अवधि के दौरान मंडल से संबंधित जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक उपलब्ध रहेंगे। कक्षा 10वीं के लिए 9423042627 और कक्षा 12वीं के लिए 7038752972 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।विशेषज्ञ परामर्शदाता (पुणे)योगिनी पाटिल- 9960644411आशुमती देशपांडे- 7972573742वृषाली आठवले- 9834088459विशेषज्ञ परामर्शदाता (बारामती)श्रेया दिघे- 9359978315विशेषज्ञ परामर्शदाता (अहिल्यानगर)सुनील मोरे- 8169202214सुजीत भोसले- 9371661255विजया कुलकर्णी- 7208429381विशेषज्ञ परामर्शदाता (सोलापुर)निकिता गड़ाख- 7709156068सुजाता शिंदे- 8421150528वरदा रानडे- 9404783996


Source: Dainik Bhaskar February 04, 2026 08:41 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */