Pune City News: हडपसर की झुग्गी बस्ती में युवक ने लगायी थी आग - News Summed Up

Pune City News: हडपसर की झुग्गी बस्ती में युवक ने लगायी थी आग


भास्कर न्यूज, पुणे। हडपसर क्षेत्र में शनिवार तड़के लगी भीषण आग की घटना में खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि आग दुर्घटना नहीं बल्कि जानबूझकर लगाई गई थी। इस मामले में पुलिस ने समर्थ तुपे नामक युवक को गिरफ्तार किया है।पुणे-सोलापुर मार्ग पर स्थित राम मनोहर लोहिया उद्यान के पीछे मजदूरों की अस्थायी बस्ती में सुबह करीब ढाई बजे अचानक आग भड़क उठी। बांस और टीन की चादरों से बनी झोपड़ियों में रखा घरेलू सामान तेजी से आग की चपेट में आ गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और 19 झोपड़ियां तथा तीन वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए।आग लगते ही मजदूर और उनके परिवार समय रहते बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया।विवाद बना आगजनी की वजहप्रारंभिक जांच में आग को हादसा माना जा रहा था, लेकिन पुलिस की पूछताछ में सच्चाई सामने आई। बताया गया कि बस्ती में रहने वाले दो युवकों के बीच विवाद हुआ था। गुस्से में आकर आरोपी समर्थ तुपे ने एक युवक की गाड़ी में आग लगा दी। आग तेजी से पास खड़ी अन्य दो गाड़ियों तक फैल गई और फिर झोपड़ियों तक पहुंच गई।आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्जपुलिस उपायुक्त डॉ. राजकुमार शिंदे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 326 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने आग लगाने की बात स्वीकार की है। मामले की आगे की जांच जारी है।


Source: Dainik Bhaskar February 23, 2026 09:46 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */