Pune City News: रिंग रोड निर्माण के दौरान डंपर पलटा, महिला की मौत - News Summed Up

Pune City News: रिंग रोड निर्माण के दौरान डंपर पलटा, महिला की मौत


भास्कर न्यूज, मुलशी।तहसील में चल रहे रिंग रोड निर्माण कार्य के दौरान बुधवार सुबह एक हादसा हो गया। भराव कार्य में लगा एक डंपर चालक का नियंत्रण छूटने से सीधे एक घर पर पलट गया। इस दुर्घटना में घर के अंदर मौजूद एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।स्थानीय नागरिकों के अनुसार, सड़क निर्माण के लिए मिट्टी डाली जा रही थी तभी अचानक डंपर फिसल गया और पास के मकान पर पलट गया। हादसा इतना गंभीर था कि मकान का एक हिस्सा ढह गया। मलबे में फंसी महिला को निकालने के लिए ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन दल और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची। बचाव कार्य पूरा होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मृतका के परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही रिंग रोड निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि भारी वाहनों की लापरवाह आवाजाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण यह हादसा हुआ।प्रशासन की ओर से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया गया है।


Source: Dainik Bhaskar February 18, 2026 11:32 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */