Pune City News: यौन उत्पीड़न के आरोप में डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज - News Summed Up

Pune City News: यौन उत्पीड़न के आरोप में डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज


भास्कर न्यूज, पिंपरी-चिंचवड़। काम की जगह पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में पिंपरी स्थित वायसीएम अस्पताल के डॉक्टर ज्ञानेश्वर बोराडे के खिलाफ अस्पताल की विशाखा समिति (आंतरिक शिकायत निवारण समिति) के समक्ष शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में डॉक्टर पर कार्यस्थल पर दुर्व्यवहार, मानसिक प्रताड़ना और पद का दुरुपयोग करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।शिकायतकर्ता महिलाओं ने समिति को दिए बयान में कहा है कि काम के दौरान उन्हें बार-बार अपमानजनक व्यवहार का सामना करना पड़ा। आरोप है कि डॉक्टर ने अपने पद के प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए मानसिक दबाव बनाया, असहज करने वाली हरकतें कीं और कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान से जुड़े अधिकारों का उल्लंघन किया।अस्पताल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शिकायत में लगाए गए आरोप महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और समानता से जुड़े संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन की श्रेणी में आते हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए वायसीएम अस्पताल की आंतरिक शिकायत निवारण समिति द्वारा विस्तृत जांच शुरू की गई है।जांच प्रक्रिया के तहत शिकायतकर्ताओं और संबंधित डॉक्टर के बयान दर्ज किए जाएंगे, साथ ही उपलब्ध साक्ष्यों की भी पड़ताल की जाएगी। प्रशासन ने कहा है कि जांच पूरी होने तक पूरे मामले को गोपनीय रखा जाएगा।अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा की रक्षा करना संस्थान की प्राथमिक जिम्मेदारी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Source: Dainik Bhaskar February 05, 2026 00:37 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */