Pune City News: मुलशी तहसील की 42 ग्राम पंचायतों पर प्रशासक नियुक्त - News Summed Up

Pune City News: मुलशी तहसील की 42 ग्राम पंचायतों पर प्रशासक नियुक्त


भास्कर न्यूज, मुलशी। मुलशी तहसील की कुल 93 ग्राम पंचायतों में से 42 ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 8 से 19 फरवरी के बीच चरणबद्ध तरीके से समाप्त हो रहा है। कार्यकाल समाप्त होने के बाद इन ग्राम पंचायतों में आगामी छह माह के लिए प्रशासकों की नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही संबंधित ग्राम पंचायतों में अब अस्थायी रूप से ‘प्रशासक राज’ लागू रहेगा।नियमानुसार ग्राम पंचायतों का पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा होने से पूर्व चुनाव कराकर नई कार्यकारिणी का गठन किया जाना आवश्यक होता है। हालांकि, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंद्रकांत वाघमारे द्वारा 6 फरवरी को जारी आदेश के अनुसार कुछ प्रशासनिक कारणों से तत्काल चुनाव कराना संभव नहीं है। इसी कारण कार्यकाल समाप्त हो चुकी 42 ग्राम पंचायतों में अगले छह महीनों के लिए प्रशासकों की नियुक्ति की गई है।इन ग्राम पंचायतों पर की गई नियुक्तियां इस प्रकार हैं:लवले, भोईनी, कुले, दखणे, मुगावडे, नांदगाव, भरे, अकोले, शेरे, चांदे और हिंजवडी ग्राम पंचायतों में विस्तार अधिकारी अजित साकोरे को प्रशासक नियुक्त किया गया है।घोटावडे, कासारसाई, नांदे, माण और मारुंजी ग्राम पंचायतों में विस्तार अधिकारी महादेव चव्हाण प्रशासक का कार्यभार संभालेंगे।उरवडे, कासार आंबोली, भालगुडी, पौड, भूकुम, मुठा, रिहे और जांबे ग्राम पंचायतों में विस्तार अधिकारी सोमा खैरे को प्रशासक नियुक्त किया गया है।कोलावडे, आंदगाव, चिंचवड, आंदेशे, खेचरे, चाले, बोतरवाडी और मांदेडे ग्राम पंचायतों में प्रतिभा राऊत प्रशासक के रूप में कार्य करेंगी।साठेसाई, हाडशी और वालेण ग्राम पंचायतों में शरद बेलदार को प्रशासक बनाया गया है।नाणेगाव, चिखलगाव, आंबेगाव, कातरखडक, खांबोली, मुलखेड और नेरे ग्राम पंचायतों में सुवर्णा मेंगडे प्रशासक के रूप में कार्यभार संभालेंगी।प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण होने तक संबंधित प्रशासक ग्राम पंचायतों का नियमित कार्यभार संभालेंगे और विकास कार्यों में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी।


Source: Dainik Bhaskar February 17, 2026 09:25 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */