Pune City News: मामूली विवाद में हत्या कर फरार दो आरोपी गिरफ्तार - News Summed Up

Pune City News: मामूली विवाद में हत्या कर फरार दो आरोपी गिरफ्तार


भास्कर न्यूज, पुणे । मामूली विवाद के चलते एक व्यक्ति की हत्या कर पिछले एक माह से फरार चल रहे दो आरोपियों को ऊरली कांचन पुलिस ने सोलापुर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम स्वप्नील शिवाजी चौधरी और आदेश रेवलनाथ चौधरी हैं। हत्या में मृतक की पहचान संपत तुकाराम चौधरी (48 वर्ष, निवासी वडाची वाड़ी, तहसील हवेली) के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, 19 दिसंबर को थेऊर–पेठ मार्ग पर संपत चौधरी का शव बरामद हुआ था। जांच में सामने आया कि धारदार हथियार से वार कर उनकी हत्या की गई थी। इस मामलेमें ऊरली कांचन पुलिस थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। प्रारंभिक जांच में हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका था।शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने जांच को गति दी। जांच के दौरान मिली जानकारी के अनुसार मृतक संपत चौधरी और आरोपी स्वप्नील चौधरी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के चलते स्वप्नील और आदेश ने मिलकर संपत चौधरी की हत्या कर दी और फरार हो गए। बाद में दोनों के सोलापुर में छिपे होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संदीपसिंह गिल के मार्गदर्शन में की गई। स्थानीय अपराध अन्वेषण शाखा के पुलिस निरीक्षक अविनाश शिलीमकर, सचिन वांगडे, सहायक निरीक्षक ज्ञानेश्वर बाजीगिरे, उपनिरीक्षक प्रवीण कांबले, अमित सिद्ध पाटिल तथा पुलिसकर्मियों योगेश नागरगोजे, अजित भुजबल और राजू मोमीन ने इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


Source: Dainik Bhaskar December 31, 2025 22:30 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */