Pune City News: महिला दोस्त को फोन करनेवाले युवक पर कोयता से वार - News Summed Up

Pune City News: महिला दोस्त को फोन करनेवाले युवक पर कोयता से वार


भास्कर न्यूज, पुणे। पुणे के धनकवड़ी इलाके में एक युवक पर सरेआम जानलेवा हमला किए जाने से सनसनी फैल गई। आरोपी ने युवक पर कोयते से कई वार किए। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।यह घटना त्रिमूर्ति चौक के पास स्थित समर्थ कॉम्प्लेक्स परिसर में हुई। जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय आदित्य सुनील कांबले अपने मित्र के साथ बैठकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान 23 वर्षीय चेतन बाजीराव चव्हाण वहां पहुंचा और अचानक कोयते से आदित्य पर हमला कर दिया।हमले से बचने के लिए आदित्य ने भागने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उसे पकड़कर नीचे गिरा दिया और उस पर वार किए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल आदित्य को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।भारती विद्यापीठ पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आदित्य ने आरोपी की महिला मित्र को फोन किया था, जिससे नाराज होकर यह हमला किया गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की हैं।


Source: Dainik Bhaskar February 04, 2026 15:55 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */