Pune City News: भाजपा गुटनेता के लिए बिड़कर की नियुक्ति - News Summed Up

Pune City News: भाजपा गुटनेता के लिए बिड़कर की नियुक्ति


भास्कर न्यूज, पुणे। मनपा में भाजपा के गुटनेता के रूप में पूर्व सदन नेता गणेश बिड़कर को नियुग्त किया गया है। प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने आधिकारिक घोषणा की। चव्हाण के हस्ताक्षर वाला पत्र पुणे मनपा आयुक्त को भेज दिया गया है। उम्मीद के मुताबिक बिड़कर को फिर से मनपा के सदन का नेता बनाया जाएगा। बिड़कर सबसे अनुभवी नगरसेवक हैं। पांचवीं बार वे मनपा में चुनकर आए हैं। इशहर सुधार समिति और स्थायी समिति के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी उन्होंने बखूबी निभाई हुई है। महापौर, स्थायी समिति अध्यक्ष, शहर सुधार समिति और अन्य विषय समितियों के अध्यक्ष पदों के लिए भाजपा के भीतर होड़ मच गई है।- भाजपा में महापौर, स्थायी समिति अध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिए होड़ शुरूभाजपा के 119 नवनिर्वाचित नगरसेवकों की बैठक 27 जनवरी को हुई। बैठक में भाजपा गुट को आधिकारिक मान्यता देने का निर्णय लिया गया और वार्ड 24 से निर्वाचित पार्षद गणेश बिड़कर को सर्वसम्मति से गुटनेता चुना गया। अब अन्य पदों के लिए पार्टी के भीतर होड़ शुरू हो गया है। महापौर पद के लिए वरिष्ठ महिला नगरसेवकों के बीच कड़ी टक्कर देखी जा रही है। इसके अलावा सबसे अहम समिति स्थायी समिति के अध्यक्ष के तौर पर श्रीनाथ भिमाले का नाम सबसे आगे है। भाजपा में तीन या उससे अधिक बार चुनकर आए पार्षदों को उचित प्रतिनिधित्व देना भी पार्टी के सामने बड़ी चुनौती है। शहर सुधार समिति, महिला एवं बाल कल्याण समिति और विधि समिति जैसे महत्वपूर्ण विभागों के अध्यक्ष पद पाने के लिए नगरसेवकों ने अभी से लॉबिंग और प्रयास शुरू कर दिए हैं।


Source: Dainik Bhaskar January 31, 2026 10:16 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */