भास्कर न्यूज, पिंपरी-चिंचवड़। इंडसइंड बैंक का क्रेडिट कार्ड बंद करने के बहाने व्यक्ति से 52500 रुपए की धोखाधड़ी की गई। घटना मंगलवार दोपहर तलेगांव दाभाड़े की विंचडीम सोसाइटी में हुई। मामले में सुजीत बाबाराव वानखड़े (41) ने शिकायत दर्ज कराई है। इस आधार पर अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जब शिकायतकर्ता घर पर थे, तब उन्हें एक महिला का फोन आया। उसने खुद को इंडसइंड बैंक से बोलने वाली कर्मचारी बताया। शिकायतकर्ता के पास दो क्रेडिट कार्ड थे, जिनमें से एक को बंद करने का झांसा देकर उसने उनका विश्वास जीता। उसके बाद उसने क्रेडिट कार्ड की जानकारी हासिल की और उनके खाते से 52500 रुपए निकाल लिए।
Source: Dainik Bhaskar January 09, 2026 09:54 UTC