Pune City News: बुलेट चालक ने वरिष्ठ नागरिक को पीटा, पुलिस ने दर्ज किया मामला - News Summed Up

Pune City News: बुलेट चालक ने वरिष्ठ नागरिक को पीटा, पुलिस ने दर्ज किया मामला


भास्कर न्यूज, पुणे। स्वारगेट के महर्षीनगर इलाके में एक वरिष्ठ नागरिक के साथ हिंसक घटना हुई है। पुलिस के अनुसार, बुलेट चालक द्वारा जोरदार और कर्कश हॉर्न बजाने पर जब ज्येष्ठ नागरिक ने उसकी शिकायत की, तो आरोपी और उसके साथी ने उन्हें बुरी तरह पीटा।पुलिस ने बताया कि शिकायत करने वाला व्यक्ति महर्षीनगर इलाके की एक सोसाइटी में रहते हैं। घटना 17 फरवरी को दोपहर साढ़े चार बजे हुई। बुलेट चालक सोसाइटी के आवार में आया और जोर से हॉर्न बजाया। इससे परेशान होकर ज्येष्ठ नागरिक ने उससे पूछताछ की, जिस पर आरोपी ने उन्हें गालियां दी।इसके बाद आरोपी और उसके साथी सोसाइटी में वापस आए और ज्येष्ठ नागरिक पर हमला कर दिया। उसने उन्हें लात-घूसों के साथ-साथ बॅट से भी मारा।स्वारगेट पुलिस थाना में इस घटना की शिकायत दर्ज कर ली गई है।


Source: Dainik Bhaskar February 20, 2026 12:33 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */