Pune City News: बारामती में अजित पवार की पूर्णाकृति प्रतिमा स्थापित होगी - News Summed Up

Pune City News: बारामती में अजित पवार की पूर्णाकृति प्रतिमा स्थापित होगी


भास्कर न्यूज, बारामती। दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पूर्णाकृति प्रतिमा बारामती स्थित विद्या प्रतिष्ठान परिसर में स्थापित की जाएगी। इस संबंध में गुरुवार, 5 फरवरी को विद्या प्रतिष्ठान में वरिष्ठ नेता सांसद शरद पवार की अध्यक्षता में पवार परिवार की बैठक संपन्न हुई।बैठक में शरद पवार के साथ प्रतिभा पवार, श्रीनिवास पवार, राजेंद्र पवार, रणजीत पवार, पार्थ पवार, जय पवार, विधायक रोहित पवार, ट्रस्टी किरण गुजर तथा विद्या प्रतिष्ठान के अन्य संचालक उपस्थित थे। बैठक में अजित पवार की पूर्णाकृति प्रतिमा स्थापना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक के बाद पवार परिवार के सदस्यों ने दिवंगत अजित पवार के अंत्येष्टि स्थल पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात जिस स्थान पर प्रतिमा स्थापित की जानी है, वहां का निरीक्षण किया गया। बताया गया कि स्मारक का कार्य युद्धस्तर पर पूरा किया जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि जहां अजित पवार का अंतिम संस्कार किया गया था, उसी विद्या प्रतिष्ठान मैदान में उनकी पूर्णाकृति प्रतिमा स्थापित होगी।इस अवसर पर कहा गया कि बारामती के सुपुत्र और महाराष्ट्र के विकास पुरुष अजित पवार के विशाल कार्य और व्यक्तित्व के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से उनकी जन्मभूमि में यह स्मारक बनाया जा रहा है। यह प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को उनके जनसेवक जीवन और कार्यों से प्रेरणा देती रहेगी, ऐसा विश्वास व्यक्त किया गया।सहयोग निवास पर श्रद्धांजलिउधर, लगातार दूसरे दिन गुरुवार शाम को शरद पवार अपनी पत्नी प्रतिभा पवार के साथ बारामती शहर स्थित सहयोग सोसायटी के निवास पर पहुंचे। यहां राज्यभर से आए कई गणमान्य व्यक्तियों ने दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार को श्रद्धांजलि अर्पित की।पिछले दो दिनों से पवार परिवार के सदस्य एक साथ इस कठिन समय का सामना कर रहे हैं। पारिवारिक बैठकों में फिलहाल अजित पवार के स्मारक का विषय ही केंद्र में रहा। दोनों राष्ट्रवादी कांग्रेस दलों के एकीकरण को लेकर किसी भी प्रकार की चर्चा न होने की बात स्पष्ट की गई है। इस कठिन घड़ी में पवार परिवार एकजुट होकर एक-दूसरे का संबल बना हुआ है।


Source: Dainik Bhaskar February 06, 2026 16:18 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */