भास्कर न्यूज, पुणे। शहर में ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 62 लाख 90 हजार रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में साइबर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता राजेश सुधाकर सोवले (40), निवासी साईनगर, चंदननगर को 28 दिसंबर 2025 से 3 फरवरी के बीच ठगों ने अपने जाल में फंसाया। आरोपियों ने शेयर बाजार में निवेश पर भारी लाभ का प्रलोभन दिया और शुरुआत में विश्वास जीतने के लिए लगातार संपर्क में रहे।लिंक भेजकर कराया निवेशठगों ने अलग-अलग लिंक भेजकर सोवले को निवेश करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद उन्हें विभिन्न बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करने को कहा गया। भरोसे में आकर उन्होंने चरणबद्ध तरीके से कुल 62.90 लाख रुपये जमा कर दिए।न मुनाफा मिला, न रकम वापसपैसे जमा करने के बाद जब न तो कोई लाभ मिला और न ही रकम वापस की गई, तब ठगी का खुलासा हुआ। इसके बाद पीड़ित ने साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।आईटी एक्ट के तहत मामला दर्जइस प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के साथ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66(डी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस बैंक खातों और मोबाइल नंबरों के जरिए आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
Source: Dainik Bhaskar March 19, 2026 09:51 UTC