Pune City News: अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार - News Summed Up

Pune City News: अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार


भास्कर न्यूज, पुणे। चाकण क्षेत्र में घरेलू गैस की कमी के बीच अवैध रूप से गैस रिफिलिंग कर लोगों की जान जोखिम में डालने वाले गिरोह का चाकण उत्तर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तड़के छापा मारकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और मौके से करीब 49.57 लाख रुपये का सामान जब्त किया।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खेड तहसील के भोसे गांव की सीमा में गैस टैंकर से अवैध रूप से घरेलू सिलेंडरों में गैस भरी जा रही है। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जितेंद्र कदम के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। 31 तारीख की सुबह करीब 4:40 बजे चाकण-शिक्रापूर रोड स्थित इंडेन कंपनी के पार्किंग क्षेत्र में छापेमारी की गई। छापे के दौरान पुलिस ने पाया कि गैस टैंकर की सील तोड़कर बिना किसी सुरक्षा उपाय के सिलेंडरों में गैस भरी जा रही थी। यह प्रक्रिया बेहद खतरनाक थी और किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था।कार्रवाई में अंबादास रोहिदास गाडे (42, निवासी चेंबूर, मुंबई), अक्षय रमेश मुंगसे (25, निवासी रासे, खेड) और नवनाथ अंकुश होजगे (34, निवासी भोसे, खेड) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से गैस टैंकर, रिफिलिंग उपकरण और गैस सहित कुल 49,57,600 रुपये का माल जब्त किया।इस मामले में चाकण उत्तर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। गैस की कमी के समय इस तरह के अवैध और जानलेवा धंधों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।


Source: Dainik Bhaskar April 01, 2026 16:45 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */