इसके अलावा mts पदों के लिए 10वीं पास होना और पोस्टमैन पदों के लिए 12वीं पास के साथ क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान होना जरूरी है. आयु-सीमा (Age Limit)इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष निर्धारित की गई है. इसके अलावा, OBC वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 3 वर्ष तक की छूट दी जाएगी और SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों को 5 साल तक की छूट दी जाएगी. यह खबर भी पढ़ें : NHM के पदों पर निकली भर्ती, सैलरी 50,000 रुपये तकआवेदन शुल्क (Application Fee)इसमें आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 100 रुपये है. आवेदन करने की प्रक्रिया (Process Of Applying )ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.
Source: Dainik Jagran December 01, 2021 12:02 UTC