पॉडकास्ट एंटरटेनमेंट की एक अलग दुनिया है जहां किस्से-कहानियों से लेकर दुनिया जहान की बातें होती हैं और यहां साइंस की मुश्किलों को आसान करने के साधन भी हैं। यदि देखने के बजाय सुनना पसंद हैं तो पॉडकास्ट को प्ले कीजिए।नई दिल्ली, अमित निधि। एक दौर था, जब बच्चे दादी-नानी से कहानियां सुनकर ही सोते थे, लेकिन तकनीक के दौर में अब इसकी जगह पॉडकास्ट लेता जा रहा है। देखने की बजाय सुनना ज्यादा सुकून देता है। यही वजह है कि अमेरिका सहित अन्य तमाम देशों में लोग पॉडकास्ट सुनना खूब पसंद करते हैं, लेकिन अब भारत भी इस मामले में पीछे नहीं है। सुनो कहानी, बालगाथा जैसे पॉडकास्ट बच्चों को खूब पसंद आते हैं। वैसे, आपको बता दें कि यहां पर केवल किस्से-कहानियां ही नहीं हैं, बल्कि नॉलेज और एजुकेशन से जुड़े पॉ़डकास्ट भी खूब हैं। ऑनलाइन क्लासेज और सिलेबस के हटकर कुछ नई चीजें सीखना या सुनना पसंद है, तो इस माध्यम की मदद भी ली जा सकती है।द पास्ट ऐंड क्यूरियस : इतिहास के बारे में जानने हमेशा दिलचस्प होता है, लेकिन बहुत सारे बच्चों को यह सब्जेक्ट बोरिंग भी लगता है। मगर इतिहास से जुड़ी कहानियों को दिलचस्प तरीके से सुनाया या बताया जाए तो बोरिंग लगने वाली चीजें भी मजेदार लगने लगती हैं। यह पॉडकास्ट भी कुछ ऐसा ही है। यहां इतिहास से जुड़ी उन कहानियों, घटनाओं और प्रेरक प्रसंगों को कहानियों की तरह सुनाया जाता है, जिसने लोगों को प्रेरित और प्रभावित किया है। यह इतिहास से जुड़ी घटनाओं पर बच्चों की जिज्ञासाओं को भी शांत करता है। 2016 में इस पॉडकास्ट की शुरुआत करने वाले क्यूरेटर का मानना है कि इतिहास अद्भुत है, इसे हर किसी को जानना चाहिए। इतिहास से जुड़ी घटानाओं के साथ जासूसों, फूड्स आदि से जुड़ी कहानियां भी हैं, जिसे पैरेंट्स के साथ सुनना पसंद करेंगे। फिलहाल इसमें 49 से अधिक एपिसोड हैं।https://thepastandthecurious.comस्टोरी नोरी : किस्से-कहानियों को बच्चे बड़े चाव से सुनते हैं। यह भी एक ऐसा ही प्लेटफॉर्म है। यहां बच्चों से जुड़ी 600 से अधिक मुफ्त ऑडियो कहानियां मौजूद हैं। वैसे, यह प्लेटफॉर्म अपनी कल्पनाशील और ओरिजनल स्टोरी कंटेंट के लिए जाना जाता है। यहां पर उपलब्ध कंटेंट काफी लोकप्रिय हैं। यहां पर ट्रेंड एक्टर्स इन कहानियों को नाटकीय और रोचक तरीके से प्रस्तुत करते हैं, जो आपको बांधे रखते हैं। यहां पर ओरिजनल कहानियों के अलावा, क्लासिकल रायटर चार्ल्स डिकेंस, रुडयार्ड किपलिंग, ऑस्कर वाइल्ड जैसे लेखकों की कहानियों का संग्रह मौजूद हैं। इसके साथ ही यहां पर फेयरीटेल्स, मिथस ऐंड वर्ल्ड, एजुकेशनल और पोएम ऐंड म्यूजिक के अलग-अलग सेक्शंस भी दिए गए हैं। अगर कहानियों में दिलचस्पी है, तो यह प्लेटफॉर्म आपको निराश नहीं करेगा।https://www.storynory.comभारत में क्यों बढ़ रहे पॉडकास्ट सुनने वाले70 करोड़ के करीब इंटरनेट यूजर हैं फिलहाल देश मेंक्षेत्रीय भाषाओं में पॉडकास्ट की उपलब्धता बढ़ रही है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैंगूगल पॉडकास्ट भी इस मीडियम पर फोकस कर रहा है। गूगल का क्रिएटर प्रोग्राम भारतीय भाषाओं में कंटेंट क्रिएट करने में मदद करता है2015 में नेशनल पब्लिक रेडियो (एनपीआर) से 81,789 पॉडकास्ड डाउनलोड हुए थे, जो 2018 में बढ़कर 3,35,828 डाउनलोड हो गयापीडब्ल्यूसी ग्लोबल एंटरटेनमेंट ऐंड मीडिया आउटलुक 2019-2023 रिपोर्ट के मुताबिक, भारत तीसरी सबसे बड़ी पॉडकास्ट लिस्नर कंट्री है। पहले नंबर पर चीन और दूसरे पर यूएस है। 2018 में टोटल मंथली लिस्नर की संख्या करीब 4 करोड़ थी, जो 2023 तक बढ़ कर 17.61 करोड़ तक पहुंच जाने की उम्मीद हैकिडनज पॉडकास्ट : यह बच्चों के लिए एक नया पॉडकास्ट है,जो फ्रेंडली तरीके से दुनियाभर के करेंट अफेयर्स से परिचित करता है। अच्छी बात यह है कि यहां पर अपराध या किसी अन्य हार्डलाइन विषयों के बजाय सकारात्मक और प्रेरणादायक खबरों पर बातचीत होती है, वह भी बच्चों की आयु वर्ग के हिसाब से। एमी पुरस्कार विजेता पत्रकारों द्वारा शुरू किए गए इस पॉडकास्ट का मकसद बच्चों में अपने आसपास की चीजों को समझने और जानने की एक आदत विकसित करना है।https://www.kidnuz.orgकहानी सुनो : आजकल इंफॉर्मेशन का इतना ओवरफ्लो है कि इंडियन क्लासिकल स्टोरीज कहीं पीछे छूटती जा रही हैं। यह ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां पर पुरानी कहानियों का आनंद उठाया जा सकता है। इस पॉडकास्ट में मुंशी प्रेमचंद से लेकर जयशंकर प्रसाद जैसे महान भारतीय साहित्यकारों की कहानियों को शामिल किया गया है। इस पॉडकास्ट को समीर गोस्वामी ने नैरेट किया है। इन कहानियों से बच्चों को भारतीय सामाजिक परिवेश को समझने में आसानी होगी।https://www.kahanisuno.comबट वाय : अगर बच्चे आसपास की चीजों को लेकर ज्यादा जिज्ञासु रहते हैं, तो फिर इस पॉडकास्ट को ट्राई किया जा सकता है। इस अनूठे पॉडकास्ट में बच्चे किसी भी चीज से जुड़े सवाल पूछकर उसका आंसर हासिल कर सकते हैं। व्हेल क्यों गाना गाती है? बच्चों क्यों वोट नहीं कर सकते? तारे क्यों टिमटिमाते हैं? पृथ्वी गोल क्यों है, जैसे सवालों के लिए यह पॉडकास्ट परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है।https://www.npr.orgबालगाथा : बालगाथा बच्चों के लिहाज से किस्से-कहानियों का एक दिलचस्प प्लेटफॉर्म है। यह अंग्रेजी और हिंदी के अलावा, चार क्षेत्रीय भाषाओं मराठी, गुजराती, कन्नड़ और तेलुगु में उपलब्ध है। भारतीय शास्त्रीय, पौराणिक और लोक कथाओं का यह एक समृद्ध संग्रह है। इसमें पंचतंत्र, जातक और क्लासिक कहानियां भी मिलेंगी। इसे बच्चों की बेड टाइम स्टोरी को ध्यान में रख कर डेवलप किया गया है। इसमें हर हफ्ते पंचतंत्र और जातक कथाओं को जोड़ा जाता है, जो बच्चों को कहानियों की एक जादुई दुनिया में ले जाता है। अच्छी बात यह है कि इसे वाट्सएप पर भी सुना जा सकता है।https://baalgatha.comफाइव मिनट विथ डैड : स्कूल से बाहर चीजों को कैसे सीखा जा सकता है, उस पर आधारित है यह पॉडकास्ट। इसमें एक पिता अपनी बेटी और बेटे के साथ बातचीत को रिकॉर्ड करता है। स्कूल की
Source: Dainik Jagran November 21, 2020 06:22 UTC