Pilgrims Get Relief From Filth, Odor After Bhaskar News - News Summed Up

Pilgrims Get Relief From Filth, Odor After Bhaskar News


Hindi NewsLocalUttar pradeshAmethiKarnaipurMaa Kalika Dham Relief | Pilgrims Get Relief From Filth, Odor After Bhaskar Newsभास्कर की खबर का असर: मां कालिका धाम में सफाई कराई; गंदगी-दुर्गंध से परेशान श्रद्धालुओं को राहतसुमित्रा देवी | करनई पुर, अमेठी 13 घंटे पहलेकॉपी लिंकनाले की साफ-सफाई की गई।अमेठी में दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद मां कालिका धाम में नालियों की सफाई की गई है। गंदगी और दुर्गंध से परेशान दर्शनार्थियों को अब राहत मिली है। विकास विभाग ने बुधवार दोपहर बाद कर्मचारियों की टीम भेजकर यह कार्य कराया।यह क्षेत्र का एक प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थल है। यहां की नालियां गंदगी से अटी पड़ी थीं, जिससे गंदा पानी बह रहा था और दुर्गंध फैल रही थी। इससे दर्शनार्थी भक्तगण काफी परेशान थे।भास्कर द्वारा खबर चलाए जाने के बाद विकास विभाग हरकत में आया। बुधवार को दोपहर बाद कर्मचारियों की एक टीम मां कालिका धाम पहुंची। टीम ने परिसर में स्थित नालियों की गहन सफाई की। इसके साथ ही धाम परिसर में जमा कूड़े-करकट के अंबार को भी हटाया गया।सहायक विकास अधिकारी पंचायत शशिकांत सिंह ने बताया कि पौराणिक कालिका धाम में नालियां चोक हो गई थीं, जिससे पानी का बहाव रुक गया था। उन्होंने पुष्टि की कि सफाई कर्मियों को भेजकर नालियों की सफाई करवा दी गई है और कूड़े-करकट को भी हटा दिया गया है।.


Source: Dainik Bhaskar March 18, 2026 13:27 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */